दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

नेने ली जे-म्योंग बने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- साथ मिलकर काम करेंगे

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली जे-म्योंग को दक्षिण कोरिया (रिपब्लिक ऑफ कोरिया) के राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है, प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भारत और कोरिया के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी.

भारत-कोरिया संबंध होंगे और प्रगाढ़
पीएम ने कहा कि- वे ली जे-म्योंग के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं. दोनों देशों के रिश्ते ऐतिहासिक और घनिष्ठ रहे हैं. आने वाले समय में दोनों सरकारें सहयोग के और नए अवसर तलाशेंगी.

 

रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने की तैयारी
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीक और संस्कृति जैसे कई क्षेत्रों में मजबूत साझेदारी है. नई सरकार के साथ इन क्षेत्रों में सहयोग और गहरा होने की उम्मीद है.

संभावनाओं से भरा है भारत-कोरिया संबंध
विशेष रणनीतिक साझेदारी का लक्ष्य सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है. इसमें क्षेत्रीय सुरक्षा, वैश्विक चुनौतियों से निपटना और सतत विकास जैसे मुद्दों पर मिलकर काम करना भी शामिल है. ली जे-म्योंग के राष्ट्रपति बनने से भारत-कोरिया संबंधों में नई ऊर्जा आने की संभावना है.

Related Posts

1 of 816

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *