अपराध

पिता के नौकर को बनाया बॉयफ्रेंड, 14वें दिन पति को बेरहमी से मार डाला, सुपारी देकर कराई हत्या, बेवफा के साथ शातिर भी निकली सोनम

उमाकांत त्रिपाठी।UP News: मेघालय में हनीमून के दौरान गायब हुए इंदौर के कपल सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी केस ने जो करवट ली है उसने सभी को हिला कर रख दिया है. राजा का शव मेघालय स्थित खाई में मिलने के बाद हर किसी को सोनम की तलाश थी. एनडीआरएफ तक सोनम को खोज रही थी. अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही थी. मगर अब सामने आया है कि सोनम ने ही अपने पति राजा को मरवाया था. हनीमून पर पति की हत्या की पूरी साजिश सोनम ने ही रची थी. देर रात सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया है.

इस मामले में अब बेहद सनसनीखेज खुलासा भी हुआ है. दरअसल सोनम का शादी से पहले राज कुशवाहा के साथ रिश्ता था. दोनों के बीच संबंध थे. हैरानी की बात ये भी है कि राज सोनम के पिता की फैक्ट्री में नौकर था. जब सोनम अपने पिता की फैक्ट्री में आती, तभी उसकी राज के साथ मुलाकात होती. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और दोनों के बीच संबंध भी बन गए. बता दें कि सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा सोनम से 5 साल छोटा है.

शादी के बाद भी राज के संपर्क में थी सोनम
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई के दिन काफी धूमधाम से इंदौर में हुई थी. राजा की मां का कहना है कि सोनम ही जबरन हनीमून के लिए राजा को मेघालय लेकर गई थी. 20 मई के दिन दोनों मेघालय के लिए निकले. 22 मई के बाद से दोनों लापता हो गए. फिर 2 जून के दिन राजा का शव वहां गहरी खाई में मिला. मगर सोनम का कुछ पता नहीं चला. आपको बता दें कि- सोनम और उसके प्रेमी राज ने राजा की हत्या की साजिश रची. भाड़े के हत्यारों को लिया और उसकी हत्या करवा दी. मेघालय पुलिस ने साफ कर दिया है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड के पीछे उसकी पत्नी सोनम, उसका प्रेमी राज कुशवाहा और भाड़े के हत्यारे थे. फिलहाल इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

Related Posts

1 of 64

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *