न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

25वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक: 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों पर रहा फोकस

उमाकांत त्रिपाठी। गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में काशी के होटल ताज में 25वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल हुए. हिमालय से जुड़ी नदियों को जोड़ने, पर्यावरण, खनन, कृषि, धार्मिक पर्यटन जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई, जो दोपहर करीब 3 बजे तक चली। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
– विकास और सुरक्षा: राज्यों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने के लिए चर्चा हुई, जिसमें विकास, सड़क, सुरक्षा, परिवहन, बिजली, पानी, पर्यावरण और वन जैसे मुद्दे शामिल थे.
– सीमा विवाद और घुसपैठ: राज्यों के बीच सीमा विवाद और बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या मुस्लिमों के अलावा भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.
– महिला अपराध और पॉक्सो: महिला अपराध और पॉक्सो जैसे मामलों पर भी चर्चा हुई, जिसमें इन समस्याओं का समाधान निकालने के लिए विचार-विमर्श किया गया.
– पर्यावरण और कृषि: हिमालय से जुड़ी नदियों को जोड़ने, पर्यावरण, खनन, कृषि और धार्मिक पर्यटन जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई.
– राज्यों के बीच सहयोग: बैठक में राज्यों के बीच प्राकृतिक संसाधनों के समान उपयोग, संवेदनशील इलाकों में विकास की रफ्तार को बढ़ावा और सामान्य हितों के मामलों में विचार करने के साथ अंतर्राज्यीय विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने पर जोर दिया गया.
– सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक में विकास, सड़क, सुरक्षा, परिवहन, बिजली, पानी, पर्यावरण, वन समेत राज्यों के बीच सीमा विवाद, राज्य सरकारों से जुड़े मामलों पर मंथन हुआ।

PM के टीम इंडिया दृष्टिकोण को नई शक्ति मिलेगी- योगी
सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक से पहले योगी ने सोशल मीडिया X पर लिखा- बाबा विश्वनाथ की कृपा भूमि, अविनाशी काशी में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सहभाग करूंगा। संघीय एकता, राष्ट्रीय अखंडता और क्षेत्रीय विकास को सुदृढ़ करने वाली यह परिषद प्रधानमंत्री के टीम इंडिया दृष्टिकोण को नई शक्ति और गति प्रदान करेगी।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *