धर्म -अध्यात्म

अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, गृहमंत्री हुए शामिल, अमित शाह ने की मंगला आरती

उमाकांत त्रिपाठी।महाप्रभु जगन्नाथ की 148वीं रथ यात्रा का शुक्रवार को अहमदाबाद में भव्य तैयारियों के साथ आगाज हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री महाप्रभु के दर्शन के लिए जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। शाह ने मंगला आरती की। रथ यात्रा में गुजरात के सीएम ने सोने की झाड़ू से रास्ते की सफाई की और फिर भगवान जगन्नाथ के रथ खींचकर आगे बढ़ाया। अहमदाबाद रथ यात्रा में इस बार सुरक्षा के तगड़े बंदोस्त किए गए थे। AI कैमरों से क्राउड की निगरानी की गई। एक ड्रोन जो बिना स्वीकृति के उड़ रहा था। उसे पुलिस ने गिरा दिया। अहमदाबाद रथ यात्रा गुजरात का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। पुरी के बाद अहमदाबाद में निकलने वाली दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा है।

शाह की मंगला आरती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु की मंगला आरती की।

सबका मंगल करो प्रभु

जगन्नाथ मंदिर में सुबह रथ यात्रा से गृह मंत्री अमित शाह के अलावा उनकी पत्नी मौजूद रहीं। बेटे जय शाह और उनकी पत्नी पिता के साथ बैठे और आशीर्वाद लिया।

महाप्रभु का आशीर्वाद

मंगला आरती के बाद बेटे जय शाह के साथ गृह मंत्री अमित शाह।

Related Posts

भारत की अपराजित आत्मा का प्रतीक है सोमनाथ.. पुनर्निमाण वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर को भारत की अपराजित…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *