न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

क्या पलानीस्वामी बनेंगे तमिलनाडु के सीएम, गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2026 में तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने कहा है कि- अगर राज्य में भाजपा और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) मिलकर 2026 का चुनाव जीतते हैं, तो अगला मुख्यमंत्री AIADMK से बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि- अगले साल तमिलनाडु में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनेगी, जिसमें भाजपा भी शामिल होगी।हालांकि, शाह ने मुख्यमंत्री पद के लिए किसी का नाम नहीं लिया।

जानिए- क्या TVK गठबंधन में शामिल होगी?
एक तमिल दैनिक के साथ साक्षात्कार में शाह ने कहा,कि- अगले साल राज्य में NDA की सरकार बनने जा रही है और मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी AIADMK से होगा।
बातचीत के दौरान शाह ने मुख्यमंत्री पद के लिए AIADMK के महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी का नाम नहीं लिया।उन्होंने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के NDA में शामिल होने की संभावना पर कहा कि अभी चुनाव में अभी समय है, जिससे संभावना खुली है।

 

पलानीस्वामी ने गठबंधन सरकार बनाने से किया  इंकार
अप्रैल में भाजपा और AIADMK के बीच गठबंधन हुआ है, जिसकी घोषणा शाह ने की थी।

इस गठबंधन के लिए भाजपा को अपने तमिलनाडु प्रमुख अन्नामलाई को हटाना पड़ा और उनकी जगह नैनार नागेंद्रन को प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

इसके कुछ दिन बाद पलानीस्वामी ने यह कहकर भाजपा को झटका दिया कि तमिल पार्टी गठबंधन सरकार स्वीकार नहीं करेगी और भाजपा के साथ गठबंधन केवल चुनाव के लिए है, अगर गठबंधन चुनाव जीता तो राज्य में कोई गठबंधन सरकार नहीं बनेगी।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 950

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *