अपराध

बढ गई राजा की बहन सृष्टि की मुश्किलें, इस मामले में असम में दर्ज हुई FIR, वायरल वीडियो से मचा था हड़कंप

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। असम पुलिस ने राजा की बहन सृष्टि रघुवंशी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(2), 299 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है। सृष्टि पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दावा किया गया कि राजा की हत्या असम में नरबलि के तहत की गई। इस बयान को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला और क्षेत्रीय तनाव को बढ़ावा देने वाला माना गया।

पुलिस ने जारी किया नोटिस
असम पुलिस ने सृष्टि को पूछताछ के लिए गुवाहाटी तलब किया है और उन्हें एक आधिकारिक नोटिस भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि- सृष्टि की पोस्ट ने न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत किया, बल्कि क्षेत्रीय और भाषाई विवाद को भी हवा दी। सृष्टि ने अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक माफी से अपराध समाप्त नहीं होता।

परिवार ने की माफी की अपील
सृष्टि के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि- उनकी बहन ने भावनात्मक आघात में यह बयान दिया था और उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। परिवार ने असम पुलिस से संपर्क कर माफी की अपील करने की बात कही है। विपिन ने यह भी बताया कि सृष्टि एक कंटेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं, जिसके चलते उनकी पोस्ट वायरल हो गई।

आपको बता दें कि- राजा रघुवंशी की हत्या मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई 2025 को हुई थी। उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उनके कथित प्रेमी राज कुशवाह सहित आठ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। सृष्टि ने राजा के लापता होने से लेकर उनके शव की बरामदगी तक सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद मांगी थी, लेकिन नरबलि से जुड़े उनके दावे ने विवाद को जन्म दिया।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 58

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *