क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

शुभमन गिल ने दिलाई विराट कोहली की याद, वही जोश और सेलिब्रेशन से याद आया साल 2018, क्या घुस गई किंग कोहली की आत्मा.?

खबर इंडिया की।IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया. कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़ा, जिसके सेलिब्रेशन में उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर फैंस को विराट कोहली याद आ गई. वही जोश, वही स्टाइल, जैसा 2018 में इस ग्राउंड पर कोहली का था.करुण नायर के आउट होने के बाद शुभमन गिल को पहले सेशन में ही बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ गया था. उन्होंने तीसरे विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 66 रनों की साझेदारी की. जायसवाल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत (25) और नितीश कुमार रेड्डी (1) सस्ते में आउट हो गए, लेकिन गिल टिके रहे.

 

जानिए- गिल का सेंचुरी सेलिब्रेशन
कप्तान शुभमन गिल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का 16वां और टेस्ट करियर का 7वां शतक जड़ा. ये सेंचुरी महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक थी. वह भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 3 मैचों में शतक जड़ा है.
सेंचुरी लगाने के बाद गिल ने हेलमेट उतारा और जोश में चिल्लाकर इसे सेलिब्रेट किया, इसके बाद वह रवींद्र जडेजा से गले मिले. बैट उठाकर चारों और देखा और फिर अपने स्टाइल में झुककर सेलिब्रेशन किया.

विराट कोहली जैसे किया सेलिब्रेट!
शुभमन गिल की इस हुंकार को देखकर लोगों को विराट कोहली याद आ गए, जैसा उन्होंने 2018 में इंग्लैंड दौरे पर शतक लगाकर किया था. उन्होंने 149 रनों की पारी खेली थी और उनका सेलिब्रेशन भी ऐसा ही था. वैसे वो मैच टीम इंडिया हार गई थी

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 784

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *