दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे मोदी सरकार के 11 साल, गृहमंत्री अमित शाह ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बीते 11 वर्षों में हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास हुआ है और यह दौर इतिहास में सोने के अक्षरों में लिखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विकास और भारत की सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर चला है। शाह ने बताया कि इस दौरान 55 करोड़ से ज्यादा लोगों के बैंक खाते खुले, 15 करोड़ से अधिक लोगों को पीने का साफ पानी मिला और 12 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए।

शाह ने किया इन कामों का जिक्र
अमित शाह ने कहा कि कुछ लोग पूछते हैं राम मंदिर बनने से क्या फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने एक ओर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया और दूसरी ओर देश में 5G और डिजिटल पेमेंट को गांव-गांव तक पहुंचाया, जिससे सब्जी बेचने वाले तक को फायदा हो रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर आतंकवाद को खत्म करने की दिशा में मजबूत कदम उठाया है। साथ ही नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लाकर लाखों शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी गई है।

63 साल तप किया- शाह
इसके साथ ही शाह ने भारत विकास परिषद की उन्नति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद का 63वां स्थापना दिवस एक मायने में भारत का विकास, भारत के दृष्टिकोण से चाहने वाले लोगों के लिए बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था 63 साल तक चलती है और निर्विवाद चलती है तो वो अपनेआप में एक बहुत बड़ी बात होती है। मगर सेवा की काम करने वाली संस्था जब 63 साल चलती है तो इसके पीछे काफी तपस्वियों का तप होता है तभी जाकर चलती है।

नई शिक्षा नीति और तकनीकी प्रगति
शाह ने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति के तहत मातृभाषा में पढ़ाई को बढ़ावा दिया जा रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, ग्रीन हाइड्रोजन और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अमित शाह ने भारत विकास परिषद की समाज सेवा की भावना की तारीफ करते हुए कहा कि यह संस्था जरूरतमंदों और सेवा करने वालों के बीच एक सेतु का काम कर रही है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *