राजस्थान

राजस्थान की सियासी कयासबाजियों पर विराम, गृहमंत्री अमित शाह ने की सीएम भजनलाल की जमकर तारीफ, सुनिए क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार (17 जुलाई) को राजस्थान की राजधानी जयपुर में थे. यहां उन्होंने सहकारिता विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया और साथ ही सभा को भी संबोधित किया. गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्यक्रम में राजस्थान की सियासत की सभी कयासबाजियों पर विराम लगा दिया। उन्होंने समुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जमकर तारीफ की

सरकार के काम की तारीफ
अमित शाह ने कहा कि भजनलाल के नेतृत्व में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू साइन हुए हैं. पेट्रोल और डीजल के टैक्स में कटौती की है. 450 रुपए में एलपीजी सिलेंडर दिया जा रहा है. जल जीवन मिशन के तहत घर-घर तक पानी पहुंचाने का काम किया गया है. मोदी सरकार ने 11 साल के कार्यकाल में केंद्र की तमाम योजनाओं का लाभ भी राजस्थान को मिला है.
केंद्र की योजनाओं का क्रियान्वयन भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में बहुत अच्छे से हुआ है.

सीएम भजनलाल को दी बधाई
उन्होंने कहा, ”सहकारिता के मामले में भी राजस्थान देश के पांच प्रमुख राज्यों में है. इस नाते भी सीएम भजनलाल शर्मा को बधाई देना चाहता हूं. सहकारिता की वजह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया में अर्थतंत्र के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच चुका है. पीएम मोदी ने गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी बिताने वाले 27 करोड लोगों को सामान्य करने का काम किया है. विपरीत मौसम में भी सहकारिता सम्मेलन में आए लोगों का आभार प्रकट करता हूं. विश्वास दिलाता हूं कि केंद्र और राजस्थान सरकार मिलकर राज्य में सहकारिता के आंदोलन को और मजबूत करेगी. ”

भजनलाल शर्मा को लेकर दिया मैसेज
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि 2047 में राजस्थान देश में सहकारिता के मामले में नंबर वन हो जाएगा. गृहमंत्री अमित शाह ने 16 मिनट के भाषण में आठ बार राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नाम लिया और उनके काम की तारीफ की. माना जा रहा है कि इसके जरिए उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ ही विपक्ष को भी संदेश देने का काम किया है और तमाम अटकलों को फिलहाल खारिज कर दिया है. हालांकि उन्होंने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की भी तारीफ की.

 

Related Posts

राजस्थान के मंदिर में घुसकर मुस्लमान और जिहादी चिल्लाने लगी ये लड़की, खूब वायरल हो रहा वीडियो

खबर इंडिया की। राजस्थान के लोकदेवता गोगाजी महाराज, जिन्हें जाहरपीर के नाम से भी…

रोज बीवी के सोने के बाद पड़ोसन के पास जाता था पति, फिर एक दिन रंगेहाथ पकड़ा गया तो..

उमाकांत त्रिपाठी।पति से अलग रहकर पड़ोसी पुरुष के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाना एक…

1 of 6

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *