राजस्थान

गृहमंत्री अमित शाह का राजस्थान दौरा, कांग्रेस पर साधा निशाना, ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र, जानिए संबोधन में क्या-क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को जयपुर दौरे पर रहे। वो यहां दादिया गांव में आयोजित सहकार एवं रोजगार उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंन ेसभा को भी संबोधित किया। गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर और आतंकी हमलों का जिक्र कर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और पीएम मोदी की अगवाई में देश के सुरक्षित होने का भरोसा यहां के लोगों को दिलाया।

सुरक्षित हाथों में देश की कमान-शाह
अमित शाह ने इस कार्यक्रम में कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए सबसे ज्यादा जवान राजस्थान से आते हैं. पीएम मोदी की अगुवाई में सबसे बड़ा काम देश को सुरक्षित करने का हुआ है. कांग्रेस के राज में देश आए दिन आतंकी हमलों से त्रस्त रहता था. उरी और पुलवामा हमले का मुंह तोड़ जवाब देने के बाद पहलगाम हमले में ऑपरेशन सिंदूर किया गया. पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों के परखच्चे उड़ा दिए गए.

ऑपरेशन सिंदूर का भी किया जिक्र
अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पीएम मोदी ने समूची दुनिया को बड़ा संदेश देने का काम किया है. उन्होंने संदेश दिया है कि भारत के नागरिक – भारत की सीमा और भारत की सेना के साथ छेड़खानी नहीं करनी चाहिए, वरना नतीजे इसी तरह भुगतने पड़ते हैं. यह संदेश देकर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को सुरक्षित रखने के संकल्प को जमीन पर उतारने का काम किया है.

सहकारिता ने दिया योगदान
अमित शाह के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस साल को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में घोषित किया है. सहकारिता ने देश के विकास में बड़ा योगदान दिया है. 98% ग्रामीण इलाके में सहकारिता की सहभागिता है. साढ़े आठ लाख सहकारिता से 30 करोड लोग जुड़े हैं. किसानों के तमाम खाद्यान्न एमएसपी पर खरीदे जा रहे हैं. तमाम खाद्यान्नों की पैदावार राजस्थान में सबसे ज्यादा है. गेहूं की एमएसपी पर 73 और चने पर 82 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

शाह ने की राजस्थान सरकार की तारीफ
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राजस्थान को समूचा देश ऊंटों की धरती के रूप में जानता है. हमारी सरकार ने सहकारिता के माध्यम से ऊंटों का नस्ल संवर्धन करने और ऊंटनियों के दूध के औषधीय गुण के परीक्षण की रिसर्च शुरू कर दी है. इससे आने वाले दिनों में ऊंटों की नस्ल पर कोई खतरा नहीं आएगा. राजस्थान सरकार ने कम समय में काफी काम किए हैं. समूचा राज्य पेपर लीक से त्रस्त था. पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ कड़ा संदेश राजस्थान की सरकार ने दिया है.

Related Posts

राजस्थान के मंदिर में घुसकर मुस्लमान और जिहादी चिल्लाने लगी ये लड़की, खूब वायरल हो रहा वीडियो

खबर इंडिया की। राजस्थान के लोकदेवता गोगाजी महाराज, जिन्हें जाहरपीर के नाम से भी…

1 of 6

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *