बिहार

BJP का ‘मिशन बिहार’: मॉनसून सत्र के बाद अमित शाह करेंगे शुरुआत, आ गया पूरा प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की रणनीति की अगुवाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. सूत्रों की मानें तो मॉनसून सत्र ख़त्म होने के बाद वह बिहार में डेरा डालेंगे. इस दौरान अमित शाह संगठन की मजबूती और तैनाती की समीक्षा करेंगे.
बीजेपी ने बिहार को संगठन के हिसाब से 6 ज़ोन में बांटने का फ़ैसला किया है. 9 संभागों में से कुछ संभागों को जोड़ कर ज़ोन बनाए गए हैं. पटना, मगध, सारण, तिरहुत, दरभंगा, कोसी, पूर्णिया, भागलपुर और मुंगेर संभाग हैं. हर ज़ोन में गृह मंत्री शाह कम से कम दो दिन रहेंगे.

शाह इस दौरान मंडल, जिला और बूथ स्तर पर तैयारियों की समीक्षा करेंगे. शाह विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे और चुनावी मुद्दों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे. बीजेपी सूत्रों के अनुसार, शाह ने इसी तर्ज़ पर महाराष्ट्र में भी बीजेपी की चुनावी रणनीति की कमान संभाली थी. शाह की रणनीति महाराष्ट्र में कामयाब रही थी और वहां बीजेपी ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाई है. बीजेपी अब बिहार में भी कुछ करिश्‍मे की उम्‍मीद कर रही है. बिहार में इसी साल नंवबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव की तारीखों का ऐलान तो अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन सभी पार्टियों की तैयारी जोरों पर है.

 

Related Posts

पीएम मोदी के बचपन पर बनी फिल्म देखेगी बिहार की जनता, बीजेपी ने तैयार किया खास प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी…

पीएम मोदी की मां को गाली, पूरे देशे में जेडीयू-कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा, बिहार बंद करेगी NDA

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा…

1 of 21

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *