दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्कूली बच्चियों संग बनाया रक्षाबंधन, राखियों से भरी प्रधानमंत्री की कलाई, ऐसे बच्चों संग की मस्ती, देखें फोटोज

उमाकांत त्रिपाठी।आज पूरे देश में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच नई दिल्ली के सात लोक कल्याण मार्ग से भी दिल को खुश करने वाली कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जी हां, प्रधानमंत्री आवास में कई स्कूली बच्चियों ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान पीएम मोदी भी बच्चियों के साथ खेलते दिखाई दिए।रक्षाबंधन के अवसर पर पीएम आवास में नन्हीं परियों की भीड़ देखी जा सकती है। इस शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने न सिर्फ बच्चियों से राखी बंधवाई बल्कि उनके साथ खूब मस्ती भी की। बच्चों के चेहरे की हंसी बता रही है कि पीएम मोदी की कंपनी उन्हें भी काफी पसंद आई।

पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने किया पोस्ट
आपको बता दें कि- पीएम मोदी ने आज सुबह ही रक्षाबंधन की बधाई दी थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि- सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं।” इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी राखी की शुभकामनाएं दी थी।

CM योगी ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,कि- स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! रक्षासूत्र की नन्ही डोर सिर्फ कलाई नहीं बांधती, आत्मा को जोड़ती है। यह हर युग में मर्यादा और आत्मीयता की अमर गाथा बुनती है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 789

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *