न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

जब स्कूली बच्ची ने की पीएम मोदी से खास फरमाइश, कहा- मेरे साथ दिल बनाएंगे क्या…?

उमाकांत त्रिपाठी।देश भर में शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित इस त्योहार पर दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर एक भावनात्मक आयोजन हुआ, जहां विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधी. इस दौरान छोटी बच्चियों का पीएम मोदी का उत्‍साह देखते ही बनता था. इस दौरान एक बच्‍ची ने पीएम मोदी से हाथों से हार्ट बनाने की फरमाइश की तो दूसरी ने आई कार्ड में मौजूद अपना नाम पीएम मोदी को दिखाया. पीएम मोदी ने भी छोटी बच्चियों को निराश नहीं किया.

प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर दिल्ली के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया. इन छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु होने की कामना की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी बड़ी ही आत्मीयता के साथ सभी छात्राओं का स्वागत किया और उनके साथ समय बिताया. साथ ही छोटी बच्चियों की फरमाइश को भी पूरा किया. इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा,कि- सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं.”

सेना के जवानों को भी बच्चियों ने राखी बांधी
इससे पहले, भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के जवानों को भी बच्चियों ने राखी बांधी. दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,कि- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, संस्कृति फाउंडेशन के स्वयंसेवकों और बच्चों ने बाइसन डिवीजन के सैनिकों को राखी बांधी और इस बात की पुष्टि की कि हमारे सैनिक कभी भी अपने परिवार से दूर नहीं होते. हम इस हार्दिक समर्पण, सम्मान और स्नेह के बंधन को बहुत महत्व देते हैं जो राष्ट्र निर्माण में सेवा और योगदान के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है.”

Related Posts

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *