दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी बनाएंगे इतिहास, लगातार 12वीं बार लाल किले में लहराएंगे तिरंगा:तोड़ेंगे सभी गैर–कांग्रेसी PM का रिकॉर्ड

उमाकांत त्रिपाठी।नई दिल्ली:15 अगस्त 2025 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वे लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. यह उपलब्धि उन्हें देश के इतिहास में एक खास स्थान दिलाएगी, क्योंकि अब तक कोई भी गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री ऐसा नहीं कर पाया है. नरेंद्र मोदी ने 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर साल लाल किले से तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया है. इस साल 2025 में उनका यह सिलसिला 12 वर्षों का हो जाएगा.

इससे पहले, गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों में यह रिकॉर्ड रहा अटल
बिहारी वाजपेयी के नाम था, जिन्होंने 6 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था.

नेहरू ने सबसे अधिक बार फहराया है तिरंगा
हालांकि, अगर सभी प्रधानमंत्रियों की बात करें, तो यह रिकॉर्ड पंडित जवाहरलाल नेहरू के पास है. उन्होंने 17 बार लाल किले से तिरंगा फहराया, जिनमें 15 बार लगातार और दो बार अपनी मृत्यु से पहले के वर्षों में.

मोदी का यह रिकॉर्ड केवल संख्याओं का खेल नहीं है, बल्कि यह उनके लंबे कार्यकाल और राजनीतिक स्थिरता का भी प्रतीक है. यह उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर सबसे लंबे समय तक लगातार लाल किले से भाषण देने वाले गैर कांग्रेस प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित करेगा.

2024 के चुनाव में लगातार तीसरी बार मिली जीत
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि- यह मील का पत्थर मोदी की छवि को और मज़बूती देगा और उन्हें भारत की समकालीन राजनीति के प्रमुख नेताओं में और ऊँचा स्थान दिलाएगा. साथ ही, 2024 के आम चुनाव में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के बाद यह उनका पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण होगा, जिससे इस मौके का महत्व और भी बढ़ गया है.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 925

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *