दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

Independence Day:पीएम मोदी ने लाल किला से बताया भविष्‍य का रोडमैप, कहा- मेड इन इंडिया फाइटर जेट इंजन हो

उमाकांत त्रिपाठी।देश आज 79वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है. कश्‍मीर से लेकर कन्‍याकुमारी और मुंबई-अहमदाबाद से लेकर गुवाहाटी और शिलांग तक लोग आजादी के जश्‍न में डूबा हुआ है. हर तरफ राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा शान से फहरा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्‍ली के ऐतिहासिक लाल किला पर तिरंगा फहराया. पीएम मोदी ने दुनिया को सीधा संदेश देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया.

इस बार के स्‍वतंत्रता दिवस समारोह का थीम है – स्वतंत्रता का सम्मान करें, भविष्य को प्रेरित करें. सुबह 7:21 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर पहुंचे और उसके कुछ देर बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद राष्ट्रीय गान गाया गया. इससे पहले सेना, नौसेना और वायुसेना द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर द‍िया गया. इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे और राष्ट्रीय एकता और तकनीकी प्रगति पर ध्यान केंद्रित करेंगे. इस समारोह के लिए लाल किले पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इस समारोह में विशेष अतिथि और विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित लोग शामिल हो रहे हैं. समारोह में आने वाले लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो सुबह 4:00 बजे से सेवाएं प्रदान कर रही है.

हमारे लिए संविधान और लोकतंत्र सर्वोपरि: राष्ट्रपति मुर्मू
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कई बातों का जिक्र किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संदेश देते हुए कहा कि- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आप सभी को मैं हार्दिक बधाई देती हूं. हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि स्वाधीनता दिवस और गणतंत्र दिवस सभी भारतीय उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं. ये दिवस हमें भारतीय होने के गौरव का विशेष स्मरण कराते हैं. हमारे लिए, हमारा संविधान और हमारा लोकतंत्र सर्वोपरि है.

उन्होंने कहा कि- 15 अगस्त की तारीख हमारी सामूहिक स्मृति में गहराई से अंकित है. औपनिवेशिक शासन की लंबी अवधि के दौरान देशवासियों की अनेक पीढ़ियों ने यह सपना देखा था कि एक दिन देश स्वाधीन होगा. देश के हर हिस्से में रहने वाले लोग विदेशी शासन की बेड़ियों को तोड़ फेंकने के लिए व्याकुल थे, लेकिन बलवती आशा का भाव था. आशा का वही भाव, स्वतंत्रता के बाद हमारी प्रगति को ऊर्जा देता रहा है.

एनर्जी सेक्‍टर में आत्‍मनिर्भर बनेगा भारत
पीएम मोदी भाषण लाइव: पीएम मोदी ने कहा कि हम समुद्र के भीतर के तेल के भंडार को खोजने की दिशा में एक मिशन मोड में काम करना चाहते हैं. भारत एक डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन शुरू करने जा रहा है. यह ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए हमारी अहम घोषणा है. आज दुनिया क्रिटिकल मिनरल को लेकर सतर्क हो गया है. हमारे लिए भी क्रिटिकल मिनरल्स में आत्मनिर्भरता अनिवार्य है. रक्षा, तकनीक, आदि क्षेत्रों में क्रिटिकल मिनरल्स की काफी बड़ी भूमिका है. इसलिए नेशनल क्रिटिकल मिशन हमने लॉन्च किया है. 1200 से अधिक स्थानों पर खोज का अभियान चल रहा है. हम क्रिटिकल मिनरल्स की दिशा में भी आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है.

हम गगनयान पर तेजी से काम कर रहे हैं – पीएम 
पीएम मोदी मोदी ने शुभांशु शुक्ला का उल्‍लेख करते हुए कहा कि- वे कुछ दिनों में भारत आ रहे हैं. हम मिशन गगनयान पर तेजी से काम कर रहे हैं. हम अपने स्पेस स्टेशन को बनाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं. उन्‍होंने बताया कि देश के 300 से ज्यादा स्टार्टअप्स सिर्फ स्पेस के सेक्टर में काम कर रहे हैं. देश के नौजवानों की यह ताकत है और देश का उनपर विश्वास. पीएम मोदी ने कहा कि साल 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे तब विकसित भारत के संकल्प को परिपूर्ण के लिए हम तेजी से जुटे हैं. भारत इस संकल्प को पूरा करने के लिए आधुनिक ईकोसिस्टम तैयार कर रहा है. हर क्षेत्र में यह ईकोसिस्टम देश को आत्मनिर्भर बनाएगा.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 789

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *