न्यूज़भारतमनोरंजनराजनीतिहेडलाइंस

रजनीकांत के सिनेमाजगत में 50 साल पूरे, पीएम मोदी ने इस अंदाज में दी शुभकामनाएं

उमाकांत त्रिपाठी।भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 50 सुनहरे साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को ‘गौरवशाली’ बताया. उन्होंने साउथ के दिग्गज स्टार की उल्लेखनीय यात्रा और विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों पर उनके काम के स्थायी प्रभाव की तारीफ की. पीएम मोदी से मिली शुभकामनाएं मिली तो उन्होंने आभार जताया.

पीएम मोदी जी, आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद. यह सफर मेरे प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों के बिना अधूरा है. आपके शब्द मेरे लिए बड़ी प्रेरणा हैं’

 

पीएम मोदी ने एक्टर रजनीकांत के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,कि- सिनेमा जगत में 50 शानदार वर्ष पूरे करने पर थिरु रजनीकांत को बधाई. उनकी यात्रा प्रतिष्ठित रही है, उनकी विविध भूमिकाओं ने विभिन्न पीढ़ियों के लोगों के मन पर अमिट छाप छोड़ी है. पीएम ने आगे कहा,कि- ‘मैं आने वाले समय में उनकी निरंतर सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

 

 

पीएम की शुभकामनाओं पर रजनीकांत ने आभार जताया और लिखा- ‘आदरणीय पीएम मोदी जी, आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद. यह सफर मेरे प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों के बिना अधूरा है. आपके शब्द मेरे लिए बड़ी प्रेरणा हैं’.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 924

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *