मध्य प्रदेशदिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

Archana Missing Case: पटवारी से रिश्ता तय होने से नाराज थी अर्चना, खुद ही रची साजिश, दोस्तने की मदद, पढ़िए प्लानिंग की पूरी कहानी

खबर इंडिया की। 12 दिन से लापता कटनी की वकील अर्चना तिवारी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने अर्चना को नेपाल बार्डर से बरामद कर लिया है। इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए 500 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए और लंबी पूछताछ के बाद सच सामने आया। अर्चना तिवारी इंदौर में वकालत की तैयारी कर रही थी और परिवार वाले उसकी शादी के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन अर्चना शादी नहीं करना चाहती थी। इस वजह से वो घर से भाग गई। इस मामले में अर्चना के दोस्त सारांश और तेजिंदर की भूमिका सामने आई है।

जिसे समझा रहस्यमयी गुमशुदगी वो निकली ड्रामेबाज अर्चना की साजिश, 20 पॉइंट में पढ़िए पूरा केस

अर्चना छात्र राजनीति से जुड़ी रही फिलहाल वकालत की तैयारी कर रही थी
परिवार दी के लिए दबाव बना रहा था और कई रिश्ते भी दिखाए गए
अर्चना शादी नहीं करना चाहती थी, इसी वजह से घर में अक्सर विवाद होते थे
ट्रेन यात्रा के दौरान अर्चना की मुलाकात इंदौर के सारांश से हुई
दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर संपर्क बना रहा
अर्चना, सारांश और उसके करीबी दोस्तों ने हरदा में बैठकर भागने का प्लान बनाया
इस प्लान में पंजाब निवासी कैब ड्राइवर तेजिंदर का भी बड़ा रोल था
तेजिंदर अक्सर अर्चना को बाहर लेकर जाता था
घटनाक्रम वाले दिन भी तेजिंदर अर्चना को ट्रेन से ले गया, ताकि पहचान न हो सके
तेजिंदर ने अर्चना को कपड़े बदलने के लिए दिए
अर्चना ने ट्रेन में सामान छोड़ा, ताकि पुलिस को लगे कि अर्चना गिर गई है
इसी दौरान तेजिंदर को दिल्ली पुलिस ने पुराने फ्रॉड केस में पकड़ लिया
तेजिंदर की गिरफ्तारी के बाद भी अर्चना और सारांश ने प्लान जारी रखा
अर्चना ट्रेन से उतरकर सारांश के साथ शुजालपुर पहुंची और वहां दो दिन रुकी
मामला बढ़ता देख पहले उसने हैदराबाद जाने का सोचा लेकिन बाद में काठमांडू चली गई
पुलिस पूछताछ में सारांश ने पूरा प्लान कबूल किया
अर्चना ने साफ कहा कि सारांश के साथ उसका कोई प्रेम संबंध नहीं है, वह सिर्फ उसका दोस्त
पुलिस जांच में स्पष्ट- आरक्षक राम तोमर का इस मामले से कोई लेनादेना नहीं
जिसे सब रहस्यमयी गुमशुदगी का मामला समझ रहे थे वो अर्चना का खुद का रचा हुआ ड्रामा निकला
अर्चना परिवार के दबाव से निकलकर अपनी मर्जी से जिंदगी जीना चाहती थी

शादी से बचने के लिए बनाई प्लानिंग
दरअसल, अर्चना तिवारी शादी नहीं करना चाहती थी, जबकि परिवार उस पर लगातार दबाव बना रहा था। परिजनों ने उसका रिश्ता एक पटवारी से तय कर दिया था। इसी वजह से अर्चना ने घर छोड़ने का फैसला किया।

ऐसे बनाई पूरी प्लानिंग
अर्चना की मुलाकात 1 जनवरी 2025 को सारांश से हुई थी, जो एक ड्रोन कंपनी में काम करता है और हाल ही में स्टार्टअप भी शुरू किया है। बताया जा रहा है कि सारांश और अर्चना की लंबे समय तक व्हाट्सऐप पर बातचीत होती थी। वहीं, तेजिंदर नाम के युवक के साथ भी उसकी मुलाकात थी, जो पंजाब का रहने वाला और ड्राइवर था। दोनों के बीच हरदा में बातचीत हुई और वहीं से अर्चना को लेकर भागने की प्लानिंग बनी।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *