बिहारन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बिहार चुनाव पर बीजेपी की हाईलेवल मीटिंग,गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई बैठक, ये दिग्गज भी रहेंगे मौजूद

उमाकांत त्रिपाठी। Amit Shah meeting on Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 3 सितंबर को अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी समेत एनडीए के नेता शामिल होंगे. इस बैठक में एनडीए के सीट बंटवारे पर भी चर्चा की जा सकती है.

इस बैठक में आगामी बिहार चुनाव को लेकर एनडीए की महत्वपूर्ण रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जाएगा. साथ ही बैठक में संगठन की चुनावी तैयारियां, बूथ मैनेजमेंट और पार्टी का सामाजिक समूहों तक पहुंचने जैसे विषयों पर चर्चा की जा सकती है.
इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित यात्राओं को लेकर भी चर्चा की संभावना है, ताकि गठबंधन की साख को और मजबूत किया जा सके.

जानें- 2020 बिहार चुनाव में कैसा रहा NDA का परमॉर्मेंस?
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का प्रदर्शन अच्छा था. एनडीए को 125 सीटें मिली थीं, जो कि बहुमत के आंकड़े 122 से तीन ज्यादा था. बीजेपी ने 19.5 फीसदी वोट शेयर हासिल किए और 74 सीटें जीतें थी. जेडीयू ने 15.4 फीसदी वोट शेयर हासिल किया और 43 सीटों पर जीत क़ाबिज़ की थी. वीआईपी और हम पार्टी चार-चार सीटें जीती थी. एनडीए ने कुल 38 फीसदी वोट शेयर हासिल किए थे.

Related Posts

1 of 823

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *