दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

एक ही कार में पीएम मोदी-पुतिन का सफर, क्यों चर्चा में है होटल तक की सवारी, जानें इस कार की खासियत.?

उमाकांत त्रिपाठी।चीन के तिनजियान में एससीओ की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्विपक्षीय बैठक के लिए रवाना हो गए। इस दौरान खास बात ये रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में निकले। पुतिन के साथ ही मोदी तियानजिन के 5-स्टार रिट्ज-कार्लटन में गए। इसी होटल में दोनों नेताओं की बैठक होनी है।

चीन ने पीएम मोदी के लग्जरी कार मुहैया कराई है लेकिन वह पुतिन की ऑरस कार में बैठे। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन SCO समिट के लिए अपनी प्रेजिडेंशियल कार ‘Aurus’ लेकर आए हैं। अपनी इसी से वह चीन में सफर कर रहे हैं। उनकी कार को चीनी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट दिया गया है। पुतिन की कार पर चीनी राजनयिक लाइसेंस प्लेट लगी हैं। इस कार पर अन्य सभी देशों में मॉस्को की नंबर प्लेट लगी हैं।

जानिए-क्या है कार की खासियत
पुतिन की ऑरस कार रूस की ऑटोमोबाइल कंपनी ऑरस मोटर्स बनाती है। यह रेट्रो-स्टाइल लग्जरी फीचर्स से लैस है। ऑरस तीन संस्करणों- स्टैंडर्ड सेनेट, सेनेट लॉन्ग और सेनेट लिमोजीन में आती है। यह पूरी तरह से बख्तरबंद है यानी इस पर गोली असर नहीं करती है। इसे पुतिन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए तैयार किया गया है।पुतिन की यह कार इस साल उस वक्त काफी चर्चा में रही थी, जब उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को अपनी यह लक्जरी कार भेंट की है। रूस ने इस साल फरवरी में किम को ऑरस की लक्जरी सेडान दी दी थी, जिसका इस्तेमाल खुद पुतिन करते हैं। पुतिन विदेश यात्रा पर जाते हैं तो अपनी इस कार को साथ लेकर जाते हैं।

पुतिन-मोदी की बैठक में हुआ बड़ा ऐलान!
पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन की बैठक में बड़े ऐलान होने की उम्मीद की जा रही है। इससे पहले एससीओ सम्मेलन में बोलते हुए पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था में बदलाव की मांग की। पीएम ने कहा,कि- वैश्विक संस्थानों में रिफॉर्म के लिए एससीओ सदस्य आपसी सहयोग बढ़ा सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ पर हम एकमत होकर इसका आह्वान कर सकते हैं।’

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 914

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *