दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी की मिजोरम को बड़ी सौगात, रेल के जरिए दिल्ली से जुड़ा, अब इतने घंटे में तय होगी 2510 किमी की दूरी

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के नॉर्थ ईस्ट दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत मिजोरम से की। वे आईजोल पहुँचे और यहां से लगभग 9000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन प्रोजेक्ट्स में सबसे अहम है बैराबी-सायरंग रेलवे लाइन, जिसे अब शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही मिजोरम को दिल्ली, कोलकाता और गुवाहाटी से जोड़ने वाली ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई गई।

अब देश से और करीब हुआ मिजोरम

सायरंग-Delhi राजधानी एक्सप्रेस अब पहली बार मिजोरम की राजधानी दिल्ली से सीधे जुड़ गई है। यह ट्रेन हफ्ते में 1 दिन चलेगी। इसकी दूरी: 2510 किमी है और इसमें 45 घंटे 30 मिनट समय लगेगा। इसके अलावा सायरंग-कोलकाता ट्रेन भी हफ्ते में 3 दिन (शनिवार, मंगलवार और बुधवार) चलेगी। सायरंग-गुवाहाटी ट्रेन दोपहर 12:30 बजे सायरंग से चलेगी और रात 2:30 बजे गुवाहाटी पहुँचेगी। इसके साथ एक मालगाड़ी (फ्रेट ट्रेन) भी शुरू की जाएगी, जो मिजोरम को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ेगी।

क्या बोले पीएम मोदी

“लंबे समय तक कुछ पार्टियों ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की और मिजोरम को नज़रअंदाज़ किया। लेकिन अब मिजोरम विकास की फ्रंटलाइन पर है।” “आज से आईजोल भी देश के रेलवे मैप पर आ गया है। यह सिर्फ रेल लाइन नहीं, बल्कि बदलाव की जीवनरेखा है।” “मिजोरम प्रतिभाशाली युवाओं से भरा है। हमारी सरकार ने यहां 11 एकलव्य आवासीय स्कूल बना दिए हैं और 6 और पर काम शुरू होगा।” “इस क्षेत्र में पहले से ही लगभग 4500 स्टार्टअप और 25 इनक्यूबेटर काम कर रहे हैं।” “जल्द ही यहां हेलिकॉप्टर सेवाएं भी शुरू होंगी, जिससे दूर-दराज के इलाकों तक पहुँचना आसान हो जाएगा।”

राज्यपाल ने की तारीफ

मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह (से.नि.) ने कहा कि मोदी का विज़न था कि विकास तभी होगा जब सीमावर्ती और दूर-दराज के इलाकों तक इंफ्रास्ट्रक्चर पहुंचे। राज्य की पार्टियाँ – ZPM और MNF – ने इस प्रोजेक्ट का स्वागत किया। उनका कहना है कि इससे रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 874

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *