क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

पाकिस्तान से फाइनल के पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, क्या मुश्किल होगी आगे की राह.?

खबर इंडिया की।IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप के इतिहास में पहली बार दोनों टीमें फाइनल में एक-दूसरे का सामना करेंगी। भारतीय टीम लगातार 6 मैच जीतने के बाद फाइनल में उतरेगी। वहीं, पाकिस्तान के सामने पिछली 2 हार को भुलाकर खिताबी मुकाबले में पलटवार करने की चुनौती होगी। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले वैसे तो टीम इंडिया अच्छी लय में नजर आ रही है लेकिन कहीं ना कहीं भारतीय खेमें में फिटनेस की समस्या भी बनी हुई है। दरअसल, भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने खुलासा किया कि अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या दोनों ही क्रैम्प के कारण दुबई में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच की दूसरी पारी के दौरान काफी देर तक मैदान से बाहर रहे।

हार्दिक की फाइनल से पहले होगी जांच
उन्होंने कहा कि अभिषेक की हालत ठीक लग रही है, लेकिन रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल से पहले 27 सितंबर को हार्दिक की जांच की जाएगी। दोनों को बस क्रैम्प की समस्या थी। बता दें, श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान पांड्या पारी का पहला ओवर फेंकने के बाद मैदान से बाहर चले गए, जबकि अभिषेक ने मैदान से बाहर जाने से पहले 9.2 ओवर तक फील्डिंग की। अभिषेक सुपर ओवर में भी बल्लेबाजी करने नहीं उतरे सके। इसके बाद फैंस को स्टार खिलाड़ी को लेकर टेंशन होने लगी।

स्टार खिलाड़ियों को झेलना पड़ा क्रैम्प
श्रीलंका को सुपर ओवर में हराने के बाद कप्तान सूर्या ने भी माना कि फाइनल से पहले कई भारतीय खिलाड़ियों को क्रैम्प का सामना करना पड़ा। सूर्यकुमार ने लगातार छठी जीत दर्ज करने के बाद कहा कि आज रात अच्छी तरह से रिकवरी करेंगे। अभी फाइनल के बारे में नहीं सोच रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों को क्रैम्प की बहुत ज्यादा शिकायत हुई। कल रिकवरी का अच्छा दिन होगा और हम फिर उसी अंदाज में उतरेंगे जैसे आज उतरे थे। सूर्या के बयान से साफ है कि टीम इंडिया फाइनल में पाकिस्तान का सामना करने के लिए तैयार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया किन 11 प्लेयर्स के साथ मैदान में उतरती है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

1 of 803

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *