अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

मैं उसी से शादी करूंगी… BF के लिए पिता से लड़ रही थी 16 साल की बेटी, फिर 5 दिन बाद इस हाल में मिली दिव्या.!

उमाकांत त्रिपाठी।मुरैना में एक पिता ने नाबालिग बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर उसकी लाश को नदी में फेंक दिया। बेटी का कसूर इतना था कि वो दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी। उससे शादी करना चाहती थी।
पड़ोसी के संदेह जताने पर पुलिस ने पिता से पूछताछ की। सख्ती करने पर वह टूट गया। मर्डर की बात मान ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रविवार को क्वारी नदी से बेटी का शव बरामद कर लिया है। आरोपी पिता पुलिस की हिरासत में है। वारदात मुरैना के शिवनगर की है। आरोपी का नाम भरत उर्फ बंटू सिकरवार है। बेटी का नाम दिव्या था। 17 साल की दिव्या 12वीं की छात्रा थी।

पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर शक जताया था
पुलिस के मुताबिक, भरत सिकरवार के एक पड़ोसी ने शनिवार को सिविल थाने में फोन किया। बताया कि भरत की बड़ी बेटी दिव्या दो दिन से गायब है। यह भी कहा कि गुरुवार को उसने भरत के घर से गोली चलने और किसी के चीखने की आवाज सुनी है। इस पर पुलिस भरत के घर पहुंची। उससे पूछताछ की।पूछताछ के दौरान पुलिस को पता लगा कि भरत के घर में पांच सदस्य हैं। पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा। बड़ी बेटी दिव्या घर से गायब थी। उसके बारे में पूछने पर भरत ने गोलमोल जवाब दिया। पुलिस का शक गहरा गया।

पुलिस बोली- समझाने पर नहीं मानी तो मार दी गोली
पुलिस के मुताबिक, दिव्या दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी। उससे शादी पर अड़ी थी। समझाने पर भी नहीं मान रही थी।
23 सितंबर की रात करीब 9 बजे के करीब इसी बात पर पिता और बेटी में झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर भरत ने दिव्या को गोली मार दी। फिर उसके शव को बोरे में भरा। तिरपाल से बांधकर गलेथा पंचायत में अपने पैतृक गांव भगवान सिंह का पुरा ले गया। यहां दिव्या के शव को पत्थर बांधकर क्वारी नदी में फेंक दिया।

छोटी बेटी के सामने की हत्या
पुलिस के मुताबिक, भरत ने दिव्या को छोटी बेटी के सामने गोली मारी। इससे डरकर छोटी बेटी की चीख निकल गई। जिसे पड़ोसियों ने सुना। उन्होंने भरत से इस बारे में सुना तो उसने कहा कि दिव्या के ऊपर पंखा गिर गया है।

 दिव्या ने खुद को गोली मारी
एक निजी चैनल से चर्चा में बताया कि- 23 सितंबर को वह घर में खाना खा रहा था। इसी बीच फायरिंग की आवाज सुनाई दी। दौड़कर अंदर पहुंचा तो देखा कि दिव्या की गर्दन में गोली लगी थी। अस्पताल ले जाने से पहले मौत हो गई तो नदी में जल दाग (अंतिम संस्कार) दे दिया।

पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का है इंतजार
एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह डावर ने कहा- दिव्या का शव बरामद कर लिया गया है। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

 

Related Posts

1 of 836

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *