उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर रहे… I Love Muhammad के पोस्टर पर आ गया सीएम योगी का बयान, सुनिए क्या कहा

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेआई लव मोहम्मद के पोस्टर पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बलरामपुर में कहा है कि जिन हाथों में कलम होनी चाहिए, उनमें पोस्टर हैं. ये बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश है.
सीएम ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को जिनके हाथों में कलम होनी चाहिए, जिनके हाथों में नोटबुक होनी चाहिए, विज्ञान और गणित की पुस्तकें होनी चाहिए, उनके हाथों में I Love Muhammad का पोस्टर.इनको यह भी नहीं मालूम कि उनकी जिंदगी तो बर्बाद है ही लेकिन इन बच्चों की भी जिंदगी ये लोग बर्बाद करने पर उतारू हैं.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि- लव-जिहाद, धर्मांतरण और गो-तस्करी जैसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के प्रति हमें सतर्क रहना होगा. अगर कहीं कोई भूल से भी इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त है, उसकी सूचना ससमय पुलिस और प्रशासन को उपलब्ध करवाइए. उपचार की व्यवस्था हम स्वयं कर लेंगे.

इससे पहले सीएम ने कहा कि ‘गजवा-ए-हिंद’ हिन्दुस्तान की धरती पर नहीं होगा, अगर किसी को जहन्नुम में जाना हो तो ‘गजवा-ए-हिंद’ के नाम पर अराजकता पैदा करने का कुत्सित प्रयास करे. देर-सबेर ‘छांगुर’ जैसे हाल तो उनके भी होने ही हैं.मुख्यमंत्री ने कहा कि- अगर बेटी की सुरक्षा पर हाथ डालने का प्रयास किया, व्यापारी के प्रतिष्ठान में आग लगाने का प्रयास किया, उत्सव में अराजकता पैदा करने प्रयास किया तो, यह रास्ता सीधे नर्क में जाने का होगा.

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 880

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *