अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

भाईदूज पर मायके जाना चाहती थी बीवी, पति ने रोका तो बेटे संग पिया जहर, जानें फिर क्या हुआ.?

उमाकांत त्रिपाठी।यूपी के शाहजहांपुर में भैया दूज पर मायके जाने को लेकर हुए झगड़े के बाद एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. पति के मना करने पर पत्नी आरती ने अपने 9 वर्षीय बेटे प्रतीक को कीटनाशक पिला दिया और फिर खुद भी पी लिया, जिससे दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई.

झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम
दरअसल, बंडा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गंगा गांव निवासी पंकज और आरती के बीच भैया दूज पर मायके जाने की जिद को लेकर झगड़ा हुआ था. इसी बात से नाराज होकर आरती ने यह खौफनाक कदम उठा लिया.
कीटनाशक पीने के बाद परिजन आनन-फानन में दोनों को बंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

जांच में जुटी पुलिस
एसपी ग्रामीण, दीक्षा भवरे ने बताया कि बंडा थाना में नारायणपुर गंगा गांव में आरती और उनके बेटे प्रतीक की जहर की वजह से मौत की सूचना मिली थी. पुलिस ने संज्ञान लिया तो पता चला कि रात में जहर खाने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने दोनों मां-बेटे के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच झगड़े की बात सामने आई है. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 843

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *