बिहारन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

14 नवंबर को मनाई जाएगी असली दिवाली, मंच से अमित शाह ऐलान, कहा- राजद की होगी करारी हार

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान का आगाज शुक्रवार को समस्तीपुर से किया। प्रधानमंत्री ने छठ पूजा का उल्लेख करते हुए कहा, ‘जब हम छठ पूजा की बात करते हैं, तो लोकगायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी की याद आती है। उनके छठ गीत हमेशा याद किए जाएंगे। उन्हें पहले पद्म भूषण और हाल ही में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।’ उनका कहना था, ‘हमने जंगलराज को सुशासन में बदला। अब इसे समृद्धि में बदलने का समय है। आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें एक समृद्ध बिहार और एक मजबूत भारत बनाना है। इसके लिए आपके वोटों का बहुत महत्व है। मोदी ने विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यह लड़ाई मजबूत राजग और दूसरी ओर ‘लठबंधन’ के बीच है। महागठबंधन में ‘अटक दल’, ‘भटक दल’ और ‘पटख दल’ हैं। ये लोग पहले टिकट बेचते हैं और फिर भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं।

 

छठी मइया से प्रार्थना है कि बिहार ‘जंगलराज’ से मुक्त रहे- शाह
गृह मंत्री शाह ने शनिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव यह तय करेगा कि राज्य में फिर से ‘जंगलराज’ की वापसी होगी या जनता विकास की राह चुनते हुए NDA को समर्थन देगी। शाह ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं छठी मइया से प्रार्थना करता हूं कि बिहार हमेशा जंगलराज से मुक्त रहे।’ उन्होंने कहा कि राजग ‘पांच पांडवों का गठबंधन’ है और इसके शासनकाल में गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है।

मिथुन चक्रवती की घाटशिला उपचुनाव में एंट्री
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला उपचुनाव के लिए आक्रामक अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि- पार्टी सीमावर्ती निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को लुभाने के लिए फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत पश्चिम बंगाल के अपने कई दिग्गजों को मैदान में उतार रही है।

छठी मइया का आशीर्वाद मांगने पहुंचे पूर्व सांसद
दानापुर, पटना: दानापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव ने कहा, कि- छठ महापर्व के अवसर पर, सभी दानापुर वासियों, पटना वासियों और बिहार वासियों को बहतु-बहुत शुभकामनाएं… ये बहुत पवित्र पर्व है जो आज से प्रारंभ हो गया है। सूर्य भगवान और छठी मैया सभी को अपना आशीर्वाद दें। हर परिवार और हर व्यक्ति सुख व समृद्धि के रास्ते पर आए यही कामना करते हैं…

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 922

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *