मध्य प्रदेशन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पाकिस्तान से खतरा, ISI कर सकता है हमला, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जान का खतरा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को उन पर हमले का इनपुट मिला है। जिसके बाद शुक्रवार देर रात भोपाल और दिल्ली में शिवराज के आवास पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई।भोपाल में 74 बंगला स्थित बी-8 आवास के चारो तरफ पुलिस ने अतिरिक्त बैरिकेडिंग की है। दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

ISI शिवराज के बारे में जानकारी जुटा रही है
गृह मंत्रालय ने लेटर जारी कर शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाने को कहा था। इसमें कहा गया है कि आईएसआई केंद्रीय कृषि मंत्री के बारे में जानकारी इकट्‌ठा कर रही है।केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की सलाह से केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। जिसके बाद इसे और सख्त कर दिया गया है।

जेड प्लस मिलने के बाद अब अतिरिक्त सुरक्षा
शिवराज सिंह चौहान पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा में हैं। इसके बावजूद गृह मंत्रालय को नए इनपुट मिलने के बाद केंद्र ने एमपी डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और एमपी के मुख्य सचिव को सुरक्षा पुख्ता करने का निर्देश भेजा है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 881

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *