साइंस टेक

सिंगापुर एयर शो में भारत का तेजस लड़ाकू विमान

भारत अगले हफ्ते चार दिवसीय सिंगापुर एयरशो के दौरान अपने स्वदेशी और हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस का प्रदर्शन करेगा। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि एयरशो में भारतीय वायुसेना का 44 सदस्यीय दल शामिल होगा। यह दल शनिवार को सिंगापुर पहुंचेगा जहां एयरशो का आयोजन 15 से 18 फरवरी तक होगा।

एलसीए तेजस का निर्माण एयरोस्पेस क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने किया है जो हवाई युद्ध और हवाई मदद अभियान के लिहाज से एक ताकतवर विमान है। इसके अलावा टोही और पोत विध्वंसक अभियान इसके द्वितीयक काम हैं। सिंगापुर एयरशो का आयोजन दो साल में एक बार होता है जो वैश्विक विमानन उद्योग को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मंच मुहैया कराता है। मंत्रालय ने बताया कि भारतीय वायुसेना स्वदेशी विमान तेजस एमके-1 को दुनियाभर के प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले एयरशो में उतारेगी।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘तेजस विमान अपनी संचालन विशेषताओं, निचले स्तर की उड़ान और गतिशीलता से दर्शकों को रोमांचित कर देगा।’’ इसके पहले भी भारतीय वायुसेना इस तरह के एयरशो में हिस्सा ले चुकी है। भारत ने मलेशिया के लीमा-2019 और पिछले साल के दुबई एयरशो में अपने स्वदेशी विमान का प्रदर्शन किया था।

Related Posts

भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष पहुंचकर बोले- व्हाट ए राइड

उमाकांत त्रिपाठी।भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला एक्सियम मिशन 4 के तहत आज यानी,…

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम मोदी का मैसेज, कहा- जल्द ही गगनयान की उड़ान भरेगा भारत

उमााकांत त्रिपाठी।राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा…

AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स के सीईओ से पीएम मोदी की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के…

205 करोड़ के खर्च पर अंतरिक्ष जा रहा ये शख्स, साथ जाएंगे दुनिया के सबसे अमीर इंसान

दुनिया के सबसे बड़े अरबपति और अमेजन कंपनी सीईओ जेफ बेजोस अपने बचपन का सपना साकार…

1 of 8

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *