अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

बाप ने किया बेटे की दोस्त से रेप, स्कूल जाते हुए कार में दी थी लिफ्ट, फिर ऐसे पकड़ाया

उमाकांत त्रिपाठी।जिले में शुक्रवार को एक 14 साल की छात्रा के साथ तीन लोगों ने SUV में गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने स्कूल से लौट रही छात्रा को लिफ्ट दी और फिर तीन घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उन्होंने उसे रात में आमला रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। शनिवार सुबह गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने स्टेशन के वेटिंग रूम में घबराई हुई छात्रा को देखा। काउंसलिंग के बाद छात्रा ने आपबीती सुनाई। उसके माता-पिता को सूचित किया गया और तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा फरार है।

कार में खराबी का बनाया बहाना
अतिरिक्त एसपी बैतूल, कमला जोशी ने TOI को बताया,छात्रा शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे स्कूल से घर लौट रही थी, तभी तीनों ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि गाड़ी में कुछ खराबी आ गई है और वे उसे ठीक करके घर छोड़ देंगे। इसके बाद वे गाड़ी को दूसरी दिशा में ले गए।’

मोबाइल कॉल से मिला सुराग
आमला पुलिस ने छात्रा से पूछताछ के बाद आरोपितों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस को छात्रा ने बताया कि- आरोपित उसे सुनसान जगह लेकर गए और बताया कि कार खराब हो गई है। इस पर उसने सारनी के अपने परिचित को आरोपित के मोबाइल से फोन लगाकर बुलाया था। पुलिस ने उसी नंबर के आधार पर जांच करते हुए आरोपित सूरज और लोकेश को गिरफ्तार कर कार भी जब्त कर ली है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि- फरार कार चालक लालू की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि- आरोपितों पर पूर्व में भी मारपीट, गाली गलौज करने के मामले दर्ज हैं।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 890

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *