क्रिकेटन्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

मैं सूर्यकुमार यादव के खिलाफ 500 करोड़ का केस करूंगी.. खुशी मुखर्जी का सनसनीखेज दावा, किया ये खुलासा

खबर इंडिया की।इंडियन क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को लेकर बीते दिनों एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने बड़ा दावा किया था. उन्होंने पैप्स से बात करते हुए कहा था कि क्रिकेटर अक्सर उन्हें मैसेज करते थे. इसके बाद तो जैसे इंटरनेट पर बवाल ही मच गया. खुशी को तब झटका लगा जब इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया. तब खुशी अपनी बात से पलटती हुई दिखीं.

खुशी ने फिर लिया यू-टर्न
अब कहानी में नया ट्विस्ट आया है. खुशी ने हाल ही में पैप्स से बात करते हुए बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा, अगर सूर्यकुमार यादव ये मानहानि का केस हारे तो वो उनके खिलाफ 500 करोड़ का केस करेंगी. इसी दौरान खुशी ने बताया कि दोनों ने काफी समय पहले फ्रेंडली मैनर में बात की थी. खुशी ने इस बात पर जोर दिया कि उनके बात करने में कुछ भी गलत नहीं था. उनके मुताबिक, उनकी कैजुअल चैटिंग को बड़ी बात बना दिया गया है. वो कहती हैं- बहुत सारे लोग उनके बात करते हैं, इसमें क्रिकेटर्स भी शामिल हैं. अलग-अलग प्रोफेशन के नॉन मैरिड लोग भी इसमें शुमार हैं.

खुशी ने बताया कि- उन्होंने अपनी बातों से किसी को डिफेम नहीं किया है. वो बहुत प्यार से बात करती हैं. जिसने उनके खिलाफ मानहानि का केस फाइल किया है वो उस इंसान को जानती तक नहीं हैं. खुशी ने ये भी बताया कि उन्हें अभी तक कोई लीगल नोटिस नहीं मिला है.इससे पहले खुशी ने क्लेरिफाई किया था कि वो सूर्यकुमार को डिफेंड नहीं कर रही थीं. उनकी बात को खींचा गया है.

इंस्टैंट बॉलीवुड संग बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा था- मेरे मुंह से बात निकल गई है, हमारी बात होती थी, शायद मुंह से नहीं निकलना चाहिए था. लेकिन उसमें मानहानि करने जैसी कोई बात नहीं थी. अब खुशी चाहे जो भी कहें लेकिन उनके बयान की यूजर्स ने भी आलोचना की थी. कहा गया था कि वो अटेंशन पाने के लिए ऐसी बातें बोल रही हैं. उनका करियर खास नहीं चला है. वो कुछ रियलिटी शोज में दिखी हैं. अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी और रिवीलिंग कपड़ों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं.

Related Posts

स्कूल जाने का कहकर घर से निकली लड़की, पार्क में बॉयफ्रेंड संग किस करती दिखी… वीडियो वायरल!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

1 of 824

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *