अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

बॉयफ्रेंड ने किया ब्लॉक तो गर्लफ्रेंड बनी चांडाल, बंद कमरे में चाकूओं से किए ताबड़तोड़ वार, फिर ऐसे हुई गिरफ्तार

खबर इंडिया की।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक जब एक युवक ने अपनी प्रेमिका को ब्लॉक किया तो प्रेमिका ने उस युवक की चाक़ू मार कर ह्त्या कर दी, मामला बिलासपुर के शुभम विहार की शिक्षक कालोनी का है, बता दें, पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक़, युवक का नाम कामता प्रसाद सूर्यवंशी है, जबकि आरोपी युवती रोशनी सूर्यवंशी बताई जा रही है। दोनों की जान-पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे व्हाट्सएप कॉल और चैट तक पहुंचा। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्यार में बदल गया।

जानिए- क्या है पूरा मामला
दोनों युवक और युवती के प्रेम की शुरुवात सोशल मीडिया के ज़रिये हुई थी, और कुछ समय बाद युवक ने अचानक युवती को मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ब्लॉक कर दिया। इसी बात ने पूरे मामले को हिंसक मोड़ दे दिया। युवती को लगा कि युवक किसी और से बात कर रहा है या उसे धोखा दे रहा है। यही शक उसके मन में घर करता गया और धीरे-धीरे गुस्से और जुनून में तब्दील हो गया।

 

बहस ने किया तहस-नहस
घटना वाले दिन रोशनी चाकू लेकर सीधे कामता प्रसाद के कमरे तक पहुंच गई। चश्मदीदों और पुलिस जांच के मुताबिक़, युवती ने कमरे में पहुंचते ही युवक से उसका मोबाइल फोन दिखाने की मांग की। युवक ने जब फोन देने से इंकार किया, तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि कुछ ही पलों में युवती ने चाकू से युवक के सीने पर वार कर दिया।

शव के पास बैठी रही प्रेमिका
चाकू का वार इतना गहरा था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ शव कमरे में ही गिर पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद भी युवती वहां से भागी नहीं। बताया जा रहा है कि वह काफी देर तक अपने प्रेमी के शव के पास बैठी रही। पुलिस के पहुंचने से लेकर शव को अस्पताल भेजे जाने तक वह वहीं मौजूद रही।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 972

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *