अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

देखो, देखो… इसकी पत्नी का पड़ोसी से अफेयर था… दोस्तों के तानों से परेशान पति ने लगाई फांसी, आशिक संग पत्नी को कमरे में देख था

खबर इंडिया की।देखो, देखो इसकी पत्नी का पड़ोसी के दामाद से अफेयर चल रहा था। घर में आपत्तिजनक हालत में उसके साथ पकड़ी गई थी। वो भी तब जब ये बेचारा हरियाणा में नौकरी कर रहा था। इसकी मां भी छोटे बेटे के साथ राजस्थान में थी।गांव के लोगों के इन तानों से परेशान 25 साल के अविनाश कुमार ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। अविनाश ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब घर में कोई नहीं था। सुसाइड से पहले अविनाश ने 55 सेकेंड का एक वीडियो भी बनाया, जिसमें वो सिर्फ रोता नजर आया।

 

अविनाश की पत्नी 20 साल की अमृता ने भी करीब 2 महीने पहले यानी 27 दिसंबर 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अविनाश ने उसी कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दी, जिस कमरे में उसकी पत्नी ने आत्महत्या की थी।अविनाश की पत्नी की अफेयर की क्या कहानी थी, उसने सुसाइड क्यों किया था, गांव के लोगों की ओर से तानों का पूरा मामला क्या है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

 

4 साल पहले शादी, डेढ़ साल की बेटी का पिता था
अविनाश कुमार रोसरा के करियन गांव का रहने वाला था। 4 साल पहले उसकी शादी विभूतिपुर के चोचाही भरपुरा गांव की रहने वाली अमृता कुमारी से हुई थी। दोनों को डेढ़ साल की एक बेटी है।
अविनाश पेशे से मजदूर था और शादी के बाद कमाने के लिए हरियाणा गया था। अविनाश के तीन भाई भी प्राइवेट जॉब करते हैं। छोटू पासवान, भुल्ला पासवान और लक्ष्मण पासवान सूरत में काम करते हैं। सबसे छोटा भाई पांडव पासवान अपनी मां रंजू देवी के साथ राजस्थान में रहता है। अविनाश के पिता की मौत हो चुकी है। करियन गांव वाले घर पर कोई नहीं रहता है।

 

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 979

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *