वायरलन्यूज़भारतमध्य प्रदेशहेडलाइंस

MP में 10वीं की परीक्षा के दौरान मां बनी छात्रा, स्कूल के बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, कहा- बॉयफ्रेंड का है बच्चा

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एक नाबालिग छात्रा ने स्कूल के शौचालय में बच्चे को जन्म दे दिया। यह घटना मंगलवार को सेंट जॉन स्कूल में गणित की परीक्षा के दौरान हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा सामान्य रूप से परीक्षा हॉल में बैठकर पेपर हल कर रही थी। इसी दौरान उसने शौचालय जाने की अनुमति ली और बाहर चली गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर स्कूल स्टाफ को शक हुआ और एक महिला कर्मचारी को उसे देखने भेजा गया। जब कर्मचारी ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी।

स्टाफ के कहने पर दरवाजा खोला गया, जहां छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया था। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने छात्रा और नवजात को तुरंत पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उनकी स्थिति स्थिर है।

परीक्षा केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुमार पोथे ने बताया कि छात्रा लगभग 15 मिनट तक वापस नहीं लौटी थी, जिसके बाद कर्मचारी को भेजा गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।

सेक्टर-1 थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी और पिछले एक साल से उनके बीच शारीरिक संबंध थे, जिससे वह गर्भवती हुई। परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

यह घटना शिक्षा व्यवस्था, किशोरावस्था जागरूकता और पारिवारिक संवाद को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *