मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

छोटे कपड़े पहनाकर ले जाती थी पब… भोपाल में मुस्लिम रूम पार्टनर ने ने भाई से कराया सहेली का रेप, पीड़िता ने बताई ये सच्चाई

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म परिवर्तन और यौन शोषण के एक बड़े सिंडिकेट का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की दो युवतियों ने बागसेवनिया थाने में गंभीर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें नशीला पदार्थ देकर बार-बार दुष्कर्म और धर्म बदलने का दबाव डालने के आरोप लगाए गए हैं।

पीड़िताओं के अनुसार, उन्हें सुनियोजित साजिश के तहत फंसाया गया। एक पीड़िता, जो पेशे से ब्यूटीशियन है, ने अपनी रूम पार्टनर अमरीन पर पूरे षड्यंत्र की मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि अगस्त 2025 में अमरीन के दोस्त ने उसे अपनी बहन के घर ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया और पहली बार दुष्कर्म किया गया।

इसके बाद अमरीन उसे गांधी नगर के अब्बास नगर ले गई, जहां उसके भाई बिलाल ने चाय में नशा मिलाकर बेहोशी की हालत में रेप किया। पीड़िता को अहमदाबाद भी ले जाया गया, जहां यासिर नामक युवक ने उसके साथ दरिंदगी की। वहीं, अमरीन के करीबी चंदन यादव पर भी दुष्कर्म का आरोप है।

पीड़िता ने यह भी बताया कि उसे जबरन छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पब और लाउंज में ले जाया जाता था और अनजान लोगों से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। आरोपियों ने लगातार इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

बागसेवनिया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन फरार हैं। इस बीच, एक दूसरी युवती भी सामने आई है, जिसने इसी तरह गैंगरेप और नशा देकर शोषण करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह संगठित गिरोह है, जो युवतियों को टारगेट करता था।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *