न्यूज़भारतहेडलाइंस

सबकी दो बीवी होती हैं, मुझे मौसा के साथ ही रहना है… 19 साल की लड़की को मौसी के पति से हुआ प्यार, शादी के लिए हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

खबर इडिंया की। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक पारिवारिक विवाद उस समय सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब एक युवती अपने ही मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामला इतना बढ़ गया कि घंटों तक सड़क पर हंगामा चलता रहा और सैकड़ों लोग तमाशबीन बनकर जुट गए।

जानकारी के मुताबिक, युवती शादीपुर स्थित अपने मौसा के घर आई हुई थी। इसी दौरान उसके परिजन उसे जबरन ऑटो में बैठाकर घर ले जाने लगे। लेकिन युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी—“मुझे खालू के साथ ही रहना है।” वह बार-बार कह रही थी कि वह अपने मौसा के साथ ही रहना चाहती है और उनकी पत्नी बनकर रहना चाहती है, जबकि मौसा पहले से शादीशुदा हैं।

युवती का यह भी कहना था कि “सबकी दो बीवियां होती हैं, मुझे उनके साथ ही रहना है।” इस बयान के बाद मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और कई घंटों तक यह घटनाक्रम चलता रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मौसा मो. शकील की पत्नी चांदनी ने आरोप लगाया कि युवती उनकी सगी बहन की बेटी है। करीब 18 महीने पहले ऑपरेशन के दौरान मदद के लिए उसे घर बुलाया गया था, जिसके बाद से उसके और उनके पति के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पत्नी का दावा है कि इस बात को लेकर घर में कई बार विवाद और तनाव की स्थिति बन चुकी है।

हालांकि पारिवारिक मामला होने के कारण अभी तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल यह घटना इलाके में कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *