Uncategorized

कितने रूपए का है भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट? जानिए ऑनलाइन बुकिंग और टेडियम की एंट्री डिटेल

खबर इंडिया की।T20 World Cup 2026 Final Ticket: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है. अब खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा. यह मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में फाइनल के टिकट, बुकिंग और स्टेडियम एंट्री को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

टिकट कैसे बुक करें
फाइनल मुकाबले के टिकट आधिकारिक तौर पर BookMyShow और ICC के पोर्टल के जरिए बेचे जा रहे हैं. टिकटों की भारी मांग के चलते ज्यादातर कैटेगरी फिलहाल “सोल्ड आउट” हो चुकी है. हालांकि क्रिकेट फैंस के लिए उम्मीद अभी भी बाकी है.आमतौर पर बड़े मुकाबलों से 24 से 48 घंटे पहले कुछ टिकट दोबारा जारी किए जाते हैं. मुंबई में हुए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला था. इसलिए जिन फैंस को टिकट नहीं मिल पाए हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है.

जानिए- क्या है टिकट की कीमत?
टिकट की कीमत की बात करें तो स्टेडियम के ऊपरी स्टैंड के लिए शुरुआती कीमत करीब 3000 रुपये से शुरू होती है. वहीं प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी और क्लब लाउंज सीटों की कीमत लगभग 50 हजार से 75 हजार रुपये के बीच है.

स्टेडियम एंट्री के सख्त नियम
फाइनल मुकाबले के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. स्टेडियम के गेट शाम 4 बजे से खुल जाएंगे, जबकि मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. ऐसे में दर्शकों को कम से कम 3 घंटे पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि सुरक्षा जांच में ज्यादा समय न लगे. स्टेडियम में कई चीजों को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. पावर बैंक, बैग, पानी की बोतल और छाते जैसे सामान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. फैंस को सिर्फ अपना मोबाइल फोन और वॉलेट ही अंदर ले जाने की इजाजत होगी.

मैच देखने वालों के लिए जरूरी जानकारी
अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में स्थित यह स्टेडियम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है और यहां करीब 1.3 लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है. बड़ी भीड़ के कारण मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए डिजिटल टिकट पहले से डाउनलोड करके ऑफलाइन सेव रखना जरूरी होगा.भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा उत्सव बनने वाला है. ऐसे में जो भी फैंस स्टेडियम में जाकर मैच देखना चाहते हैं, उन्हें टिकट और एंट्री से जुड़ी सभी तैयारियां पहले से कर लेनी चाहिए.

 

Related Posts

दिल्ली हाईकोर्ट में वकील का झूठा दावा – जज सौरभ बनर्जी ने लगाई कड़ी फटकार, जानें क्या है मामला?

उमाकांत त्रिपाठी । दिल्ली उच्च न्यायालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब…

फिजिकल होने से मना करती थी पत्नी… शक होने पर किया पीछा, फिर बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ा फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा के गुरुग्राम की एक मल्टी नेशनल कंपनी (MNC) में काम करने…

कई मामलों में टॉप पर पहुंचा भारत, पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया के भविष्य के…

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *