अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

दो लड़कियों ने बर्थडे पर युवक को बुलाया, एक ने बनाए संबंध दूसरी ने चुपके से बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर..!

खबर इंडिया की।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। जहां, बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।आरोपी महिला युवक को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख रुपए की मांग कर रही थी। पीड़ित युवक की शिकायत पर पचपेड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बर्थडे पार्टी के बहाने घर बुलाया
पुलिस के अनुसार केंवतरा आवासपारा निवासी नोहर कुमार सूर्यवंशी (33) प्राइवेट जॉब करता है। उसकी पहचान पास के गांव में रहने वाली एक महिला से थी। युवक के मुताबिक 1 फरवरी को महिला ने अपने बेटे के बर्थडे पार्टी के बहाने उसे घर बुलाया था।

कमरे में भेजकर बनाया वीडियो
युवक जब महिला के घर पहुंचा तो वहां उसकी परिचित एक अन्य महिला भी मौजूद थी। आरोप है कि घर में पहले से एक कमरा खाली रखा गया था और महिला ने दोनों को उस कमरे में भेज दिया। कमरे में युवक और उसकी महिला मित्र के बीच शारीरिक संबंध बने। इसी दौरान आरोपी महिला ने दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया।

स्क्रीनशॉट भेजकर मांगे 1 लाख रुपए
पीड़ित युवक का आरोप है कि- कुछ दिनों बाद महिला ने उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजा और बताया कि उसके पास पूरा वीडियो मौजूद है। इसके बाद महिला ने युवक से 1 लाख रुपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी।

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पहुंचा थाने
लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने सोमवार को पचपेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवक का आरोप है कि उसे फंसाने के लिए बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर पूरी साजिश रची गई थी।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 844

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *