न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

हालात बिगाड़ सकते है कांग्रेस के बयान.. खाड़ी संकट के बीच विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, किया बड़ा इशारा

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर गल्फ क्षेत्र में चल रहे युद्ध को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि- सरकार विदेशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है, जबकि कांग्रेस इस गंभीर अंतरराष्ट्रीय संकट को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है.

केरलम (केरल) के एर्नाकुलम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि गल्फ देशों में स्थित भारतीय मिशन और दूतावास 24 घंटे भारतीय नागरिकों की सहायता कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि- क्षेत्र की मित्र सरकारें भी वहां मौजूद भारतीयों का ख्याल रख रही हैं. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि- कांग्रेस जानबूझकर ऐसे बयान दे रही है जो हालात को और बिगाड़ सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस जानबूझकर उकसाने वाले और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रही है, ताकि स्थिति और खराब हो. इससे हमारे लोग उस संकट में फंसे रहें और फिर ये लोग मोदी को गालियां देते हुए रील बनाकर अभियान चला सकें.

इस दौरान प्रधानमंत्री ने एर्नाकुलम में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी की. उन्होंने कहा कि- इन परियोजनाओं से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि- पेट्रोलियम सेक्टर का विस्तार आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी है. इसी उद्देश्य से कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला रखी गई है.

इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश

मोदी ने कहा कि- भारत आधुनिक बुनियादी ढांचे में बड़े पैमाने पर निवेश के कारण वैश्विक स्तर पर सराहना पा रहा है. उन्होंने बताया कि- इस साल के केंद्रीय बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए रिकॉर्ड राशि आवंटित की गई है. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि- केरलम उन राज्यों में शामिल है, जिन्हें केंद्र सरकार की इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार नीति से बड़ा लाभ मिल रहा है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *