अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

पत्नी को आशिक संग पकड़ने के लिए पूरे घर में लगवा दिया सीसीटीवी, फिर जो हुआ उससे पूरे शहर में फैल गई दहशत

खबर इंडिया की।वडोदरा के बकरावाड़ी इलाके में मौजूद नारायण एवेन्यू आम दिनों की तरह शांत था. लोग अपने-अपने घरों में आराम कर रहे थे और रोज की तरह रात गुजरती जा रही थी. लेकिन इसी शांत माहौल के बीच अचानक एक घर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं. किसी को अंदाजा नहीं था कि पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ मामूली झगड़ा कुछ ही देर में एक खौफनाक वारदात में बदल जाएगा.

जब लोगों को सच्चाई का पता चला तो इलाके में दहशत का माहौल बन गया. मामूली झगड़े से शुरू हुई कहानी बताया जाता है कि बंटी नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी रीटाबेन सोलंकी के साथ नारायण एवेन्यू में रहता था. बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. शुरुआत में यह झगड़ा सामान्य था, जैसा अक्सर घरों में हो जाता है. लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया और माहौल बेहद गर्म हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि बंटी अपना आपा खो बैठा. गुस्से में अंधा हो चुका बंटी अब किसी भी हद तक जाने को तैयार था. यही वह पल था जब बंटी हैवान बन गया.

गुस्से में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार
झगड़े के दौरान बंटी ने घर में रखा एक चाकू उठा लिया. गुस्से में बेकाबू होकर उसने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. बताया जाता है कि- उसने अपनी बीवी पर एक के बाद एक कई वार किए. रीटाबेन को शायद समझने का भी मौका नहीं मिला कि आखिर अचानक क्या हो गया. कुछ ही पलों में वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी. गंभीर चोटों की वजह से उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई. हर तरफ खून बिखरा था. देखते ही देखते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. ये दर्दनाक घटना मातम में बदल गई.

 

इलाके में फैली सनसनी
जैसे ही आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हर कोई इस खौफनाक घटना के बारे में चर्चा करने लगा. किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि पति-पत्नी का झगड़ा इतना भयानक रूप ले सकता है. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. थोड़ी ही देर में पुलिस की गाड़ियां नारायण एवेन्यू पहुंचने लगीं. पुलिस आने बाद सीधे मौका-ए-वारदात पर पहुंची.

पुलिस ने मौके से जुटाए सबूत
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल को सुरक्षित किया और जांच शुरू की. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं मौके पर ही पंचनामा तैयार किया गया और सबूत इकट्ठा किए गए. पुलिस हर उस सुराग को तलाशने में जुट गई जो इस हत्या की पूरी कहानी को सामने ला सके. जांच के दौरान आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई.

कुछ ही घंटों में पकड़ा गया आरोप
हत्या के बाद आरोपी पति बंटी मौके से फरार हो गया था. लेकिन वडोदरा पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे ज्यादा देर तक भागने नहीं दिया. पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई. पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे सिर्फ झगड़ा था या कोई और वजह भी छिपी हुई है. आरोपी से पूछताछ जारी है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 843

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *