न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने केरल में किया चुनावी शंखनाद, करहा- स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों में फंसा राज्य, LDF-UDF को बताया भ्रष्टाचारी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार से केरल में भाजपा के चुनाव प्रचार की शुरुआत की है। पलक्कड़ में रैली के बाद पीएम त्रिशूर पहुंचे हैं। यहां उनका रोड शो 34 मिनट तक चला। सड़क के दोनों और लोगों की भीड़ मौजूद रही।इससे पहले पलक्कड़ में रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा था कि दशकों से केरल मतलबी पॉलिटिक्स के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है। एक तरफ LDF, दूसरी तरफ UDF; एक तरफ कम्युनिस्ट, दूसरी कांग्रेस। एक करप्ट, दूसरा महा-करप्ट। एक कम्युनल, दूसरा महा-कम्युनल। LDF और UDF की सारी पॉलिसी सिर्फ वोट-बैंक पॉलिटिक्स के लिए हैं।

टीएमसी नेता बोले- भाजपा देश में अन्नपूर्णा भंडार जैसी योजना क्यों नहीं देती
तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार देबांग्शु भट्टाचार्य ने कहा- भाजपा ने राज्य की सत्ता में आने पर लक्ष्मी भंडार योजना के तहत ₹3 हजार देने की बात कर रही है। केंद्र में आपकी ही सरकार है, तो अन्नपूर्णा भंडार जैसी कोई योजना शुरू करके पूरे देश को 3,000 रुपये क्यों नहीं देते?उन्होंने कहा कि- अगर केंद्र सरकार ऐसी योजना लागू करती है, तो पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने BJP से पहले अपने वादों को लागू करके दिखाने और उसके बाद वोट मांगने की बात कही।

मोदी की रैली से पहले एम्पलीफायर से धुआं उठा
केरल के पालक्काड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ठीक पहले उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यक्रम स्थल पर एक एम्पलीफायर से धुआं निकलता देखा गया। यह घटना कोट्टामैदानम में हुई, जहां मोदी को संबोधित करना था। पुलिस के अनुसार, प्रधानमंत्री के पहुंचने से करीब आधे घंटे पहले माइक्रोफोन से जुड़े एक एम्पलीफायर से धुआं उठता दिखा था।

 

Related Posts

1 of 843

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *