अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

बातचीत के बहाने होटल बुलाया फिर… छत्तीसगढ़ में 25 साल की लड़की ने 16 साल के लड़के से किया रेप, पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार

खबर इंडिया की। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला को नाबालिग लड़के से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान ख्याति विश्वकर्मा (25) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, ख्याति की मुलाकात 16 साल के नाबालिग से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे बातचीत और मुलाकातों में बदल गई। पुलिस के अनुसार, 1 अप्रैल को महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया।

आरोप है कि वहां महिला ने नाबालिग पर भावनात्मक दबाव बनाया और उसके साथ गलत संबंध स्थापित किए। घटना के बाद महिला ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा सका।

कुछ समय बाद, हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो नाबालिगों के साथ यौन अपराधों के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करता है।

फिलहाल आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। यह घटना सोशल मीडिया पर बने रिश्तों और उनकी गंभीर परिणतियों को लेकर भी सवाल खड़े करती है।

Related Posts

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

1 of 911

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *