मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की हत्या… MP के इस केस ने मचाई सनसनी, आशिक को इस हाल में पकड़ा था

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरीश मीणा (32) के रूप में हुई है, जो तुलसीखेड़ी गांव का रहने वाला था और आम आदमी पार्टी के नेता रामसेवक मीणा का भांजा बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गिरीश मीणा अपने दोस्त कृष्णगोपाल मीणा के साथ कार से कोन्याकला गांव पहुंचा था। बताया जा रहा है कि गिरीश अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने रात के समय गांव के एक स्कूल के पास गया था, जबकि उसका दोस्त कार में ही इंतजार कर रहा था।

इसी दौरान प्रेमिका के ससुराल पक्ष के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि चंदू मीना, रामविलास मीना, मनीष मीना और गोविंद मीना ने गिरीश को पकड़ लिया। पहले उसे गालियां दी गईं और फिर बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी गई।

मौके पर मौजूद गिरीश के दोस्त कृष्णगोपाल को भी आरोपियों ने धमकाकर भगा दिया, जिससे वह उसकी मदद नहीं कर सका। अपनी जान बचाकर भागे कृष्णगोपाल ने तुरंत गिरीश के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां गिरीश गंभीर हालत में पड़ा मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अंदरूनी चोटों और लगातार पिटाई के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। इलाज के दौरान ही गिरीश ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतक के दोस्त की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। चांचौड़ा थाना प्रभारी एसआई अरविंद गौड़ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। यह घटना एक बार फिर रिश्तों और निजी विवादों के खतरनाक अंजाम को सामने लाती है।

Related Posts

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

1 of 814

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *