न्यूज़भारतमनोरंजनराजनीतिहेडलाइंस

धुरंधर, कश्मीर फाइल्स और केरल स्टोरी को झूठ बताया.. विपक्ष पर पर बरसे पीएम मोदी, रैली में इन फिल्मों का किया जिक्र

उमाकांत त्रिपाठी। केरल के थिरुवल्ला में आयोजित एनडीए रैली में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस, UDF और LDF पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कई चर्चित फिल्मों का जिक्र करते हुए विपक्ष की आलोचना की।

पीएम मोदी ने कहा कि- विपक्ष हर मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून यानी Citizenship Amendment Act (CAA) का उदाहरण देते हुए कहा कि इसे लेकर भी झूठ फैलाया गया, लेकिन लागू होने के बाद देश को कोई नुकसान नहीं हुआ।

प्रधानमंत्री ने The Kerala Story, The Kashmir Files और Dhurandhar का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष ने इन फिल्मों को भी झूठ और प्रोपेगेंडा बताया, जबकि इनका समाज पर गहरा प्रभाव रहा और दर्शकों ने इन्हें सराहा।

उन्होंने आगे कहा कि- आज Foreign Contribution Regulation Act (FCRA) और Uniform Civil Code (UCC) जैसे मुद्दों पर भी गलत जानकारी फैलाई जा रही है। पीएम मोदी ने गोवा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां दशकों से UCC लागू है, फिर भी विपक्ष इसे लेकर भ्रम फैला रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि- विपक्ष का यह “झूठ का कारोबार” देश के विकास में बाधा बन रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे तथ्यों पर भरोसा करें और देशहित में सही निर्णय लें।

रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि आने वाला चुनाव केवल राजनीतिक बदलाव का नहीं, बल्कि नीतियों और सच्चाई के बीच चयन का चुनाव है।

Related Posts

गाली-गलौज और भद्दी लैंग्वेज… स्कूल के बाथरूम में छात्राओं के झगड़े का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के…

1 of 798

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *