न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

लाखों लोगों ने एक साथ किया ‘नवाकर’ जप, वर्चुअली शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह, नीमच टाउन हॉल में हुआ अनुष्ठान

उमाकांत त्रिपाठी।विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर 9 अप्रैल को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीटो) ने एक सामूहिक महामंत्र जाप का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देश के गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली से वर्चुअली जुड़े और उन्होंने भी सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप किया।
जीटो के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि पूरे विश्व में लाखों लोगों ने एक ही समय पर इस महामंत्र का उच्चारण किया। इससे सर्वत्र सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

 

नीमच में यह समारोह टाउन हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें राजनीति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल और कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने विशेष रूप से शिरकत की। प्रेमप्रकाश जैन और संतोष चोपड़ा सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

संस्था अध्यक्ष रिंकू राठौर ने बताया कि- यह आयोजन केवल जैन समाज तक सीमित नहीं था, बल्कि- इसमें सभी वर्गों और समाजों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शहर के पुरुष, महिलाएं और युवा इस सामूहिक आयोजन का हिस्सा बने। वक्ताओं ने नवकार महामंत्र को आत्मिक शांति और लोक कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। जीटो की इस पहल का उद्देश्य नीमच सहित पूरे विश्व को एकता और धर्म के सूत्र में पिरोना था।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *