न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

सम्राट चौधरी पर सच हुई गृहमंत्री अमित शाह की भविष्यवाणी, जानिए क्या कहा था?

उमाकांत त्रिपाठी।30 अक्टूबर 2025 को जब अमित शाह मुंगेर के तारापुर में सम्राट चौधरी के लिए प्रचार करने आये थे तो उन्होंने कहा था, “मैं जहां भी जाता हूं लोग मुझसे कहते हैं कि मेरे विधायक को मंत्री बना दीजिए. लेकिन तारापुर की जनता को बना बनाया उपमुख्यमंत्री मिला है. आप उसे यहां से प्रचंड मतों से विजय बना के पटना भेजे और भरोसा रखिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे.”

शाह के इस बयान से उस समय कोई अंदाजा नहीं लगा पाया था कि वो सम्राट चौधरी को बिहार का अगला सीएम बनाने की बात कह रहे हैं. आज नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद जब बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया तो अमित शाह के इस बयान का जिक्र होना लाजिमी है.

जानिये-सम्राट चौधरी के बारे में 
मुंगेर जिले की तारापुर सीट से विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी अब बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. बिहार भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम को मंजूरी मिल गई है. इसके साथ ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की तस्वीर साफ हो गई है.

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है. उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत राजद से की थी, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल होकर तेजी से आगे बढ़े. आज वह बिहार भाजपा के सबसे मजबूत नेताओं में गिने जाते हैं.

उनकी पहचान एक तेजतर्रार नेता और मजबूत रणनीतिकार के रूप में बनी है. संगठन और सरकार दोनों स्तर पर उन्होंने अपनी क्षमता साबित की है. यही वजह है कि पार्टी ने उन पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

सम्राट चौधरी की पढ़ाई बिहार में हुई. बाद में उन्होंने मदुरै कामराज विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की. उनकी शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) को लेकर कई बार चर्चा हुई, लेकिन उन्होंने हमेशा कहा कि उनकी असली पहचान उनका प्रशासनिक अनुभव और जनता के बीच काम है. तारापुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. यह इलाका लंबे समय से उनके परिवार का राजनीतिक गढ़ रहा है.

Related Posts

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

पति ने मायके जाने से किया इंकार तो पत्नी ने 8 महीने की बच्ची को पिला दिया तेजाब, फिर कार में…!

खबर इंडिया की।राजस्थान में एक मां की ममता का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

1 of 813

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *