Uncategorized

जो करना है कर लो… गर्लफ्रेंड की ये बात सुनते ही डॉक्टर ने लगाई छलांग, हुई दर्दनाक मौत, MP में इस वजह से दी जान

खबर इंडिया की।इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में जूनियर डॉक्टर अमन पटेल की आत्महत्या मामले में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है।
परिजनों का आरोप है कि- कॉलेज की ही एक छात्रा से अमन का तीन साल से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल के दिनों में रिश्तों में आई खटास और मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

अमन की बहन वंदना पटेल ने बताया कि दोनों शादी को लेकर गंभीर थे, लेकिन कुछ समय से युवती किसी अन्य युवक से बातचीत करने लगी थी। इससे अमन परेशान रहने लगे थे। घटना से पहले भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी।परिजनों का आरोप है कि युवती ने बात करने से इनकार करते हुए कहा था, “जो करना है कर लो”, जिसके बाद अमन हॉस्टल की छत पर पहुंचे और छलांग लगा दी।

 

मां को किया था आखिरी बार फोन
घटना से पहले रात करीब 12 बजे अमन ने अपनी लकवाग्रस्त मां को फोन कर कहा था, “अच्छा नहीं लग रहा है।” इसके बाद उन्होंने एक दोस्त को मोबाइल का पासवर्ड भेजा था। पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर कॉल रिकॉर्ड और चैट की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की
दोस्तों और परिजनों का दावा है कि- युवती का परिवार अंतरजातीय विवाह का विरोध कर रहे थे। इसके बाद दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ा था। घटना से 24 घंटे पहले युवती के माता-पिता इंदौर पहुंचे थे। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

24 घंटे पहले इंदौर आए थे युवती के परिजन
भोपाल एम्स (AIIMS) में पढ़ रहे डॉ. अमन के एक करीबी दोस्त ने बताया कि वे दोनों 11 साल से गहरे मित्र थे। अमन ने उन्हें बताया था कि- रायपुर की रहने वाली इस युवती ने उन्हें शादी का पूरा आश्वासन दिया था। इसी मई (2026) की शुरुआत में दोनों इंदौर से जबलपुर भी घूमने गए थे। वहां उन्होंने भेड़ाघाट सहित कई जगहों पर साथ समय बिताया था।दोस्तों और परिजनों का दावा है कि घटना से करीब 24 घंटे पहले युवती के माता-पिता अचानक इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने इस अंतरजातीय विवाह का कड़ा विरोध किया। परिवार के दबाव में आकर युवती ने अमन से दूरी बना ली, जिससे अमन गहरे सदमे और अत्यधिक मानसिक तनाव में आ गए।

 

अंतिम संस्कार के समय गायब रही प्रेमिका
डॉ. अमन के एक दोस्त ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब डॉ. अमन का पोस्टमॉर्टम हो रहा था। अंतिम विदाई की औपचारिकताएं पूरी की जा रही थीं, तब वह युवती वहां मौजूद नहीं थी, अगर दोनों के बीच तीन साल पुराना और इतना गहरा संबंध था तो अंतिम संस्कार के समय उसकी अनुपस्थिति कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

Related Posts

क्या आपकी राशि में है सुख-शांति या होने वाला है धन-लाभ,जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल(aaj ka rashifal)

उमाकांत त्रिपाठी।मेष- किस्मत का पलड़ा सकारात्मक बना हुआ है. योग्यजनों का सानिध्य…

NEET परीक्षा विवाद: राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना, बोले- हमेशा की तरह मौन धारण की हुई है सरकार

उमाकांत त्रिपाठी।NEET परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर…

रोमांचक लॉर्ड्स टेस्ट में क्यों हारी टीम इंडिया, सुनील गावस्कर ने बताई ये बड़ी वजह, जानिए क्या कहा.?

खबर इंडिया की।लॉर्ड्स में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच का अंत…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *