खबर इंडिया की। ग्वालियर की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पलक रजक सुसाइड केस में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में बड़ा मोड़ तब आया, जब पलक के पति अमित रजक ने 23 मई को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद अमित ने खुद को निर्दोष बताते हुए कई गंभीर दावे किए हैं।
View this post on Instagram
अमित का कहना है कि पलक के पहले से कई लड़कों के साथ संबंध थे और वह उनके साथ पार्टी करती थी। उसने दावा किया कि पलक बीयर और गांजा भी पीती थी और कई निजी विवादों के कारण तनाव में रहती थी। अमित के मुताबिक संभव है कि इन्हीं वजहों से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया हो। उसने यह भी आरोप लगाया कि पैसे के लालच में पलक के परिवार वाले उस पर झूठे दहेज केस लगा रहे हैं।
View this post on Instagram
अमित और उसके परिवार ने पुलिस को कुछ कथित चैट, फोटो और वीडियो भी सौंपे हैं। उनका कहना है कि अगर पुलिस पलक के मोबाइल की निष्पक्ष जांच करे तो सच्चाई सामने आ जाएगी। अमित ने दावा किया कि उसने पलक को आईफोन दिलाया था, लेकिन वह अब नया iPhone 17 Pro मांग रही थी।
वहीं आरोपी की बहन लता ने भी परिवार का बचाव करते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठा माहौल बनाया जा रहा है। लता का कहना है कि पलक सोशल मीडिया पर अच्छे कपड़ों और ज्वेलरी में वीडियो बनाती थी, जबकि उन पर उसे प्रताड़ित करने और कपड़े तक न देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। उसने यह भी कहा कि हर मामले में सिर्फ ससुराल पक्ष ही दोषी नहीं होता।
View this post on Instagram
दूसरी तरफ पलक के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई प्रिंस के मुताबिक, मौत से करीब आधे घंटे पहले पलक ने फोन कर रोते हुए कहा था- “भैया, मुझे यहां से ले जाओ, नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे।” प्रिंस का दावा है कि जब तक वह बहन के घर पहुंचता, तब तक अस्पताल से उसकी मौत की खबर आ चुकी थी।
View this post on Instagram
परिजनों का आरोप है कि अप्रैल 2025 में शादी के बाद से ही पलक को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। सास, देवर और पति पर कार की मांग और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। यह भी कहा गया कि शादी में दी गई एफडीआर तक जबरन तुड़वा ली गई थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मोबाइल डेटा, चैट्स और वीडियो की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर पलक रजक की मौत के पीछे की सच्चाई क्या है।













