न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

PM मोदी की अपील से आया बड़ा बदलाव, नमो भारत में 10% तक बढ़ी यात्रियों की संख्या, रिकॉर्ड 3 करोड़ के पार हुई राइडरशिप

उमाकांत त्रिपाठी। ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की पीएम मोदी की अपील का असर जमीन पर दिखने लगा है। दिल्ली और एनसीआर की आधुनिक एवं हाइस्पीड परिवहन प्रणाली ”नमो भारत” ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में आठ से 10 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है।

टूटे राइडरशिप के पुराने रिकार्ड
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) से मिले आंकड़ों के अनुसार जहां पहले सामान्य कार्यदिवसों में रोजाना 92 से 93 हजार लोग सफर करते थे, वहीं अब यह आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। इसी तरह सप्ताहांत पर भी यात्रियों की संख्या में तेजी आई है, जो अब बढ़कर 1.10 लाख तक पहुंच रही है।

भीषण गर्मी में बनी ”पहली पसंद”
दिल्ली एवं एनसीआर में इन दिनों तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। झुलसाने वाली इस गर्मी के बीच नमो भारत अपनी अत्याधुनिक वातानुकूलित व्यवस्था, तीव्र गति व समयबद्धता के कारण भी यात्रियों की पहली पसंद बनकर उभरी है। ऐसे में लोग निजी वाहनों को छोड़कर नमो भारत का आरामदायक सफर अपना रहे हैं।

तीन करोड़ फेरों का माइलस्टोन
नमो भारत के सफर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मई 2026 के पहले सप्ताह में ही इसने तीन करोड़ यात्री फेरों का आंकड़ा पार कर लिया है।

बढ़ाए गए आठ अतिरिक्त फेरे
यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग व भीड़ को देखते हुए एनसीआरटीसी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कारिडोर पर हाल ही में नमो भारत ट्रेन के आठ अतिरिक्त शुरू किए हैं। यह अतिरिक्त सेवाएं व्यस्त समय यानी सुबह आठ से 11 बजे एवं शाम पांच से सात बजे के बीच सराय काले खां से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच चलाई जा रही हैं।

Related Posts

स्कूल जाने का कहकर घर से निकली लड़की, पार्क में बॉयफ्रेंड संग किस करती दिखी… वीडियो वायरल!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

स्कूल जाने का कहकर निकली लड़की कार में आशिक संग रंगरलिया मनाते पकड़ाई, फिर ये हुआ.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 809

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *