खबर इंडिया की।अभिनेता रामचरण की दक्षिण भारतीय फिल्म ‘पेद्दी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में क्रेज सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। रामचरण ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है, अपने किरदार में ढलने के लिए रात-दिन मेहनत की। हालिया एक प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने बताया कि फिल्म ‘पेद्दी’ की कहानी का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी किया था। यह मुलाकात पिछले साल हुई थी। इस मुलाकात के अनुभव को हालिया इवेंट में रामचरण ने शेयर किया है।
प्रधानमंत्री ने रामचरण को बताई एक प्रेरणादायी कहानी
‘पेद्दी’ के इवेंट में रामचरण ने कहा, कि- पिछली बार जब मैं दिल्ली आया था तो माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से मिला। उन्होंने मुझसे पूछा कि ‘पेद्दी’ फिल्म किस बारे में है? मैंने उन्हें बताया कि यह हमारे विकसित भारत और गांवों को सशक्त बनाने के बारे में है। उसके बाद प्रधानमंत्री जी ने मुझे पश्चिम बंगाल की एक कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि दशकों पहले एक छोटे से गांव के एक फुटबॉलर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था और आज उसी गांव के 85 से ज्यादा लोग फुटबॉल खेलते हैं।’
फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के दौरान ही रामचरण ने भी एक इंस्पायरिंग स्टोरी बताई। वह कहते हैं, ‘भारत में हमारी तीरंदाजी टीम में ज्यादातर एथलीट आदिवासी हैं। उनमें धनुष और तीर चलाने की प्रतिभा होती है। उनमें से कोई भी शहरों से नहीं है, वे आदिवासी समुदायों से आए हैं। तीरंदाजी अधिकारियों ने गांवों और आदिवासियों के बीच उस प्रतिभा को पहचाना और यह एक समझदारी भरा कदम था।आपको बता दें कि- फिल्म ‘पेद्दी’ में रामचरण क्रिकेट खेलते दिखेंगे, पहलवानी करते भी नजर आएंगे।
जानिए- कब रिलीज होगी फिल्म ‘पेद्दी’?
रामचरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में देव्येंदु और जान्हवी कपूर के अलावा बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। इस फिल्म को बुची बाबू सना ने निर्देशित किया था।














