मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

पत्नी रोटियां बनाती रही…कमरे में पड़ी थी पति की लाश, MP से आया चौंकाने वाला केस, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शेयर मार्केट ट्रेडर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव उसके घर के बंद कमरे में मिला। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। शव जमीन पर बिछे बिस्तर पर पड़ा था, जबकि पास में मोबाइल और सामने लैपटॉप चालू हालत में रखा हुआ था। लैपटॉप स्क्रीन पर एमसीएक्स और शेयर बाजार से जुड़ी वेबसाइट खुली हुई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

मृतक की पहचान राजेश अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राजेश पिछले दो दिनों से अपने कमरे में बंद था। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां राजेश मृत अवस्था में मिले। उनकी नाक से खून बह रहा था और कमरे में एसी भी चालू था।

मृतक की 90 वर्षीय मां ने पुलिस को बताया कि राजेश अक्सर कई-कई घंटे अपने कमरे में बंद रहकर काम करता था। इसी वजह से शुरू में किसी को कोई शक नहीं हुआ। लेकिन जब दो दिनों तक वह बाहर नहीं निकला तो चिंता बढ़ गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि राजेश शेयर मार्केट और एमसीएक्स ट्रेडिंग से जुड़ा हुआ था। घटनास्थल से लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस इन सभी डिवाइस की जांच कर रही है ताकि मौत की वजह का पता लगाया जा सके।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक की पत्नी और बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद उन्हें घटना की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। ऐसे में परिवार की बुजुर्ग मां ही पुलिस को शुरुआती जानकारी दे सकीं।

पड़ोसियों के मुताबिक परिवार का किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं था। वहीं इलाके में चर्चा है कि राजेश एमसीएक्स ट्रेडिंग के साथ-साथ सट्टे के कारोबार से भी जुड़ा हुआ था। हालांकि पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस को मौके से सल्फास की गोलियों की डिब्बी मिली। एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी सैंपल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य वजह से हुई मौत है। पूरे मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

Related Posts

1 of 858

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *