दिल्लीन्यूज़

गर्मी ने 121 साल पुराना रेकॉर्ड तोड़ा, सालों बाद मार्च में पड़ी इतनी ज्यादा गर्मी

इस साल मार्च के महीने में भारत के लोगों को रिकॉर्ड लेवल की गर्मी का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, देश में 1901 के बाद से मार्च महीना सबसे गर्म रहा, जिस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.86 डिग्री ज्यादा था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि देश भर में औसत वर्षा भी बीते महीने 71% कम हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, देश में मार्च के महीने में औसत तापमान 33.10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.86 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इस दौरान औसत न्यूनतम तापमान 20.24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम इलाके में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से 3.91 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। वहीं, सेंट्रल एरिया में भी मार्च सामान्य तापमान से 1.62 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म था।

भारत में मार्च के महीने में औसत तौर पर 8.9 एमएम वर्ष हुई, जो कि लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) के 30.4 एमएम से 71 प्रतिशत कम है। मार्च में 1909 में 7.2 मिमी और 1908 में 8.7 मिमी बारिश हुई थी। ऐसे में इस साल मार्च के महीने में 1901 के बाद से तीसरी सबसे कम बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आने वाले वर्षों में लू की तीव्रता बढ़ती ही जाएगी। पिछले कुछ सालों में ऐसे दिन ज्‍यादा रहे हैं जब बारिश ही न हुई हो।

Related Posts

1 of 791

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *